एक्सप्लोरर

'लड़ाई झगड़े कौन-से परिवार में नहीं होते...' कृष्णा अभिषेक संग तकरार पर बोले गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार

Govinda-Krushna Feud: गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने गोविंदा और कृष्णा के बीच चल रही तकरार और आरती सिंह की शादी में शिरकत करने को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि परिवार ईश्वर की बहुत बड़ी देन है.

Govinda-Krushna Abhishek Feud: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ लंबे वक्त से तकरार चली आ रही है. दोनों के बीच अक्सर छत्तीस का आंकड़ा देखा जाता रहा है. लेकिन हाल ही में जब कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी हुई तो मामा गोविंदा उन्हें अपना आशीर्वाद देने पहुंचे. अब गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने इस बारे में बात की है.

कीर्ति कुमार ने गोविंदा और कृष्णा के बीच चल रही तकरार और आरती सिंह की शादी में शिरकत करने को लेकर अपनी राय दी है. बॉलीवुड नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मनमुटाव और लड़ाई झगड़े कहां नहीं होते. तो मनमुटाव ऐसा थोड़ी होता है कि आपकी खुशियों में मैं खुश नहीं हूं.'

'परिवार तो ईश्वर की बहुत बड़ी देन है...'
कीर्ति ने आगे कहा- 'कभी अगर किसी का किसी से मनमुटाव हो गया हो तो इसका मतलब ये थोड़ी होता है कि वो परिवार नहीं है. परिवार तो ईश्वर की बहुत बड़ी देन है. इसके बाद कीर्ति ने गोविंदा के आरती सिंह की शादी में शिरकत करने को लेकर कहा कि सब बहुत खुश थे. मुझे इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है कि आरती खुश है.'

गोविंदा को लेकर कही ये बात
कीर्ति ने आगे भाई गोविंदा को लेकर बात की और कहा- 'मुझे इस बात का गर्व है कि लोग मेरे भाई को बहुत प्यार देते हैं. पिछले कई सालों से उसने फिल्में नहीं की तब भी लोग उसे बहुत प्यार करते हैं. हम लोगों ने सिर्फ पैसा नहीं कमाया, फिल्में नहीं कमाई, हमने प्यार भी कमाया.'

क्या है गोविंदा और कृष्णा के बीच तकरार की वजह?
बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच 8 साल पहले से मनमुटाव चला आ रहा है. दरअसल साल 2016 में कृष्णा एक शो कर रहे थे जिसमें उन्होंने अपने मामा गोविंदा को इनवाइट किया था. लेकिन गोविंदा ने शो पर जाने से इनकार कर दिया था. इस बीच कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं.; गोविंदा और उनकी फैमिली को लगा कि ये पोस्ट उनके लिए था और तभी से दोनों परिवारों के बीच तकरार शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम होते हुए भी क्यों हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करते हैं आमिर खान? मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget