एक्सप्लोरर

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' और 'गॉडजिला' में दिखेगी कड़ी टक्कर, ओपनिंग डे पर कौनसी फिल्म मचाएगी धमाल?

'गॉडजिला माइनस जीरो' नॉर्थ अमेरिका में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की खबरें हैं. 'रामायण' फिल्म को कड़ी टक्कर देने वाली है.

'गॉडजिला माइनस जीरो' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर काफी बज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई कर करने की उम्मीदें हैं. हालांकि, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

बता दें कि ये फिल्म 2023 में आई ऑस्कर विनर जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' का सीक्वल है. 

'रामायण' देगी कड़ी टक्कर

'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गॉडजिला माइनस जीरो' के नॉर्थ अमेरिका में 25 से 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर और बाकी इंटरनेशनल मार्केट में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बिजनेस करने की उम्मीदें हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने का प्रेडिक्शन है.

ये भी पढ़ें- 'रामायण' का 2 बजे तक तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

'रामायण' पार्ट वन को लेकर फैंस के बीच में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. 'रामायण' के 30 मिलियन से 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच ग्लोबल ओपनिंग करने की उम्मीदें हैं. बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी. वहीं जापान में फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (910 मिलियन येन) की कमाई की है. जापान में किसी लाइव-एक्शन फिल्म के लिए ये पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई है. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

'रामयाण' की कास्ट

वहीं 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के इंडिया में भी ओपनिंग डे पर धमाका करने की खबरें हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. अब देखना होगा कि 'रामायण' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' में से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म धमाल मचाती हैं.

 

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
Ramayana Movie LIVE: आते ही छाई 'रामायण', रणबीर-यश की एक्टिंग की हुई तारीफ, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय
LIVE: आते ही छाई 'रामायण', रणबीर-यश की एक्टिंग की हुई तारीफ, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय
क्या प्रेग्नेंट धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? RJ महवश के वायरल वीडियो का सच आया सामने
क्या प्रेग्नेंट धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? महवश के वायरल वीडियो का सच आया सामने
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर कपूर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर कपूर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget