एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने से खफा हुए गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू ने दिया ऐसा रिएक्शन

पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल बॉलीवुड पर किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करने को लेकर निशाना साधा है. इस पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने रिएक्शन दिया है. तापसी ने कहा कि ऐसा कहने से जो बॉलीवुड सेलेब्स किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं वो हतोत्साहित होंगे.

मुंबईः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी. हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को लगातार दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं.

गिप्पी ग्रेवाल के नाम से मशहूर 37 वर्षीय रूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वर्षों तक पंजाब ने खुली बाहों से बॉलीवुड का स्वागत किया लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी तकलीफदेह है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया. लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला. बहुत निराशा हुई.’

यहां देखिए गिप्पी ग्रेवाल का ट्वीट- तापसी पन्नू ने दिया ये रिएक्शन

गायक जसविंदर सिंह बैंस ‘जॉज़ी बी’ ने भी इस मामले में ग्रेवाल का समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिनका जमीर जिंदा है वह समर्थन में आ रहे हैं.’’तापसी पन्नू ने ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब में लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है.

यहां देखिए तापसी पन्नू का रिप्लाई-

इन सितारों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

बता दें कि तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनू सूद, हंसल मेहता, मोहम्मद जिशान अय्यूब, दिव्या दत्त और नेहा शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे किसानों के समर्थन में सामने आए हैं. वहीं, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया है. वह कंगना रनौत के बयानों पर लगतार पलटवार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: एक्टर दानिश खान चाहते हैं एजाज खान बने विजेता, बताई ये वजह

मुंबई में खुलने वाला है शिल्पा शेट्टी का नया रेस्तरां, ओपनिंग से पहले रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा को दी दावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget