एक्सप्लोरर

बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले में तुरंत हो कार्रवाई: गौरी शिंदे

मुंबई: महिला किरदारों पर केंद्रित फिल्मों के निर्माण के लिए लोकप्रिय फिल्मकार गौरी शिंदे का कहना है कि हाल ही में हुआ बैंगलुरू छेड़छाड़ मामला निंदनीय है और अब समय है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए. गौरी ने कहा, "यह निंदनीय है. हम किस प्रकार के नीच दुनिया में रह रहे हैं." फिल्मकार ने कहा, "मैं अपने गुस्से को जताने के लिए क्या कहूं? यह समय कुछ बोलने का नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई करने का है." उल्लेखनीय है कि बेंगलुरू में नए साल की पूर्व संध्या पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई. इस घटना के बारे में 'निल बटे सन्नाटा' की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी अपने विचार सामने रखे. अश्विनी ने कहा, "जब मैं छोटी थी, तो मेरी मां कभी भी मुझे बाहर खेलने के लिए भेजते वक्त डरती नहीं थी. फिर अब मैं अपनी बेटी को मैदान में खेलने के लिए भेजते वक्त थोड़ा घबराती क्यों हूं?" उन्होंने कहा, "महिलाओं को हमेशा से ही हर जगह कमजोर ही दिखाया गया है और इसी कारण युवक यह सोचते हैं कि यही सही है, क्योंकि वह इन्हीं चीजों को देखकर बड़े हुए हैं. उनका मानना है कि महिलाओं पर जोर जबरदस्ती दिखाकर वह स्वयं को ताकतवर साबित कर सकते हैं." अश्विनी ने कहा कि यह चिंता का कारण है. उन्होंने कहा, "बिना दिमाग वाले लोगों का मानना है कि महिलाओं का जो अपमान हो रहा है, उसके लिए स्वयं महिलाएं ही जिम्मेदार हैं." फिल्मकार ने कहा, "समाज के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम युवकों को महिलाओं द्वारा स्कूलों और घरों में झेली जा रही चुनौतियों के बारे में बताएं. इसी स्तर से उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं." अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी बेंगलुरू में हुए छेड़छाड़ मामले पर कड़ी कार्रवाई की बात की है. दिव्या ने कहा, "हम सब को इस प्रकार की मानसिकता को नष्ट करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget