एक्सप्लोरर

जब गौरी ने शाहरुख खान का नाम बदलकर कर दिया था 'अभिनव', मजेदार है ये किस्सा

Gauri Khan-Shah Rukh Khan: गौरी खान ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान मजेदार खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने शाहरुख खान का नाम बदलकर अपने पैरेंट्स से मिलवाया था.

Gauri Khan Changed Shah Rukh Khan Name: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को रोमांस किंग भी कहा जाता है. एक्टर ने अपनी तमाम फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए हैं. वहीं असल जिंदगी में शाहरुख खान के दिल पर गौरी राज करती हैं. शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे जब उन्हें खूबसूरत गौरी छिब्बर से प्यार हो गया था. एक पार्टी में गौरी से हुई पहली मुलाकात के बाद से ही शाहरुख खान को यकीन हो गया था कि वह उनकी पत्नी होंगी.

हालांकि काफी उतार-चढ़ाव के बाद, शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी कर ली थी. आज ये जोड़ी तीन प्यारे बच्चों, आर्यन, सुहाना और अबराम के माता-पिता हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरी ने एक बार शाहरुख खान का नाम बदल दिया था. चलिए ये मजेदार किस्सा आपको बताते हैं.

गौरी खान ने बदल दिया था शाहरुख खान का नाम
जी हां गौरी ने शादी से पहले एक बार शाहरुख खान का नाम बदलकर अभिनव रख दिया था. दरअसल गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं, जबकि शाहरुख मुस्लिम थे, इसलिए उनकी शादी में धर्म एक बड़ा मुद्दा बन गया था. चूंकि उनकी धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग थीं, इसलिए गौरी के माता-पिता उनकी शादी के खिलाफ थे.  इसके अलावा, शाहरुख ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष भी कर रहे थे.

अबू जानी और संदीप खोसला के साथ उनके शो, फर्स्ट लेडीज़ पर एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, गौरी खान ने शाहरुख संग शादी के दौरान आने वाली तमाम मुश्किलों के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने माता-पिता को विश्वास दिलाने के लिए शाहरुख का नाम बदलकर अभिनव रख लिया कि वह एक हिंदू लड़का है. गौरी ने बताया था, "हमने उसका नाम बदलकर अभिनव रख दिया ताकि उन्हें लगे कि वह एक हिंदू लड़का है, लेकिन यह वास्तव में मूर्खतापूर्ण और बहुत बचकाना था."

जब शाहरुख खान ने गौरी को हर समय बुर्का पहनने की कही थी बात
शाहरुख खान और  गौरी की शादी के समय गौरी के परिवार में कई लोगों को चिंता थी कि शाहरुख उन पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल सकते हैं. इस बारे में शाहरुख ने फरीदा जलाल के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि  "मुझे याद है जब गौरी का पारंपरिक परिवार वहां बैठा था, फुसफुसाते हुए, 'वह एक मुस्लिम लड़का है. क्या वह उसका नाम बदल देगा? क्या वह मुस्लिम बनेगी?' तो, मैंने मजाक में कहा, 'ठीक है गौरी, अपना बुर्का पहनो, और चलो नमाज पढ़ते हैं.' पूरा परिवार हमें घूर रहा था, सोच रहा था कि मैंने पहले ही उसका धर्म बदल दिया है. मैंने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, 'अब से वह हर समय बुर्का पहनेगी और उसका नाम आयशा होगा.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

गौरी ने धर्म परिवर्तन न करने पर की थी बात
कॉफ़ी विद करण के पहले सीज़न में गौरी ने धर्म परिवर्तन न करने के अपने फैसले के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, ''एक बैलेंस है. मैं शाहरुख के धर्म का सम्मान करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं धर्म परिवर्तन कर लूंगी. मेरा मानना ​​है कि हर किसी को अपने विश्वास का पालन करना चाहिए और परस्पर सम्मान होना चाहिए. शाहरुख कभी भी मेरे धर्म का अनादर नहीं करेंगे. हालांकि, गौरी ने मेंशन  किया कि उसकी मां अभी भी स्थिति से जूझ रही है, अक्सर जब आर्यन उनसे कहता है, "मैं एक मुस्लिम हूं तो वह भ्रम की स्थिति में रिएक्ट करती हैं."

ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, अब ओटीटी पर दिखाएगी दम? इस तारीख को हो रही है रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget