एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की बादशाहत बरकरार, 20वें दिन भी किया शानदार कारोबार, जानिए- OMG 2 का कैसा रहा हाल

Gadar 2 vs OMG 2 BO Collection: सनी की 'गदर 2' और ‘ओएमजी 2’ को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. जहां सनी की फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है वहीं अक्षय की फिल्म की अब सांसे फूल रही हैं.

Gadar 2 Vs OMG 2 BO Collection Day 20: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ सिनेमाघरों में एक साथ तीन हफ्ते पहले 11 अगस्त को रिलीज हुई थी.  दोनों फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया और इसी के साथ ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया. हालांकि सनी देओल की फिल्म कमाई के मामले में ‘ओएमजी 2’ से काफी आगे है. जहां ‘गदर 2’ अब 500 करोड़ छूने की ओर बढ़ रही है वहीं ‘ओएमजी 2’ का टारगेट 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना है. चलिए यहां जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के 20वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

गदर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है?
सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में पहले दिन से ही गदर मचा रही है. फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और रिलीज के तीन हफ्ते बाद ही ‘गदर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.इसी के साथ ‘गदर 2’ ने जमकर कलेक्शन भी किया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर ‘गदर 2’ को एक बार फिर तगड़ा जंप मिला है. इस बीच फिल्म की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमआई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन 71.57 फीसदी की बढ़त के साथ 8.75 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘गदर 2’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 474.5 करोड़ रुपये हो गई है.

'ओएमजी 2’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की है?
अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को पहले दिन से ही सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से कड़ी टक्कर मिली है. बवाजूद इसके ‘ओएमजी 2’ भी पिछले 20 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि इस बीच फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव भी आया है लेकिन ये फिल्म अब भी करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 20वें दिन ‘ओएमजी 2’ ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ का कुल कलेक्शन अब 140.17 करोड़ रुपये हो गया है.

 गदर 2’ 500 करोड़ और 'ओएमजी 2' 150 करोड़ में हो पाएंगी शामिल?
‘गदर 2’ शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब सनी की ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. वहीं अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है और ये फिल्म भी 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. फिलहाल दोनों फिल्में अभी गुरुवार तक बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ और बटोर सकती हैं क्योंकि इसके बाद शाहरुख खान ‘जवान’ के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रहे हैं. ऐसे में ‘जवान’ के आगे ये फिल्में और कितना कलेक्शन कर पाती हैं ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें:-Dream Girl 2 BO Collection Day 6: 'गदर 2' की आंधी के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई में बुधवार को आया तगड़ा जंप, Ayushmann Khurrana की फिल्म ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sara Tendulkar Photos: पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget