एक्सप्लोरर

Jawan से Fukrey 3 का है कोई खास कनेक्शन? Pulkit Samrat ने किया साफ, कहा- 'उसमें कोई मैनिफेस्टो नहीं है'

Fukrey 3 Star Cast: हाल ही में 'फुकरे 3' की स्टारकास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे.

Fukrey 3: 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' की कामयाबी के बाद अब 'फुकरे 3' दर्शकों को कॉमेडी का फुल डोज देने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. 'फुकरे 3' इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इससे पहले 'फुकरे' की स्टारकास्ट अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है.

हाल ही में 'फुकरे 3' की स्टारकास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने 'फुकरे 3' के शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से कनेक्शन होने को लेकर बात की.

2020 में ही मिल गई थी स्क्रिप्ट

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'फुकरे 3' की स्टारकास्ट से पूछा गया कि जिस तरह शाहरुख खान की फिल्म जवान में इलेक्शन के मुद्दे को उठाया गया है और एक सोशल मैसेज दिया गया है, क्या 'फुकरे 3' भी कोई ऐसा मैसेज देती है. इस सवाल का जवाब देते हुए फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट ने कहा, 'इस फिल्म का नर्रेशन हमने पहली बार 2020 में ही सुना था, उसके बाद लॉकडाउन की वजह से इसकी डेट्स ऊपर नीचे हो गई.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Darakhshan Mumtaz (@darakhshan_mumtaz17)

इलेक्शन के नजदीक पहुंची 'फुकरे 3' की रिलीज

गौरतलब है की भारत के लोकसभा इलेक्शन नजदीक हैं. ऐसे में 'फुकरे 3' की रिलीज और उसमें इलेक्शन के सीन होने को लेकर पुलकित सम्राट ने बात की. उन्होंने कहा, 'जब हमने फिल्म का प्लॉट सुना था तब हमें नहीं पता था कि फिल्म की रिलीज इलेक्शन के आसपास पहुंच जाएगी.'

क्या 'जवान' से है 'फुकरे 3' का कोई कनेक्शन?

'जवान" से जुड़े सवाल पर पुलकित ने आगे कहा, 'आपको क्या लगता है, फिल्म में अगर इलेक्शन में आमने सामने चूचा और भोली खड़े हैं तो क्या हो सकता है, उसमें तो सिर्फ चुचियापा ही हो सकता है. उसके अलावा कोई मैनिफेस्टो नहीं होगा यहां पर, लेकिन ढेर सारी मस्ती जरूर होगी.'

क्या मैसेज देती है 'जवान'?

बता दें कि शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' में इलेक्शन का दौर दिखाया गया है. जिसके जरिए एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की गई है. वहीं 'फुकरे 3' के ट्रेलर में भी 'भोली पंजाबन' और 'चूचा' को एक दूसरे के खिलाफ इलेक्शन में खड़े होता देखा गया है. हालांकि 'जवान' की तरह 'फुकरे 3' में ऐसा कोई मैसेज नहीं है और इस बात को खुद पुलकित सम्राट ने कन्फर्म किया है.

 

यह भी पढ़ें: Jawan की सक्सेस पर Shah Rukh Khan ने कहा फैंस को शुक्रिया, बोले - ‘चार साल की मेहनत थी..’

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget