एक्सप्लोरर

Jawan ब्लॉकबस्टर होने के बाद Shah Rukh Khan की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, फैंस को कहा शुक्रिया! Deepika Padukone के छोटे रोल पर की लंबी चौड़ी बात!

Jawan: फिल्म 'जवान' की सफलता पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि ये फिल्म चार साल से बन रही थी. जिसके पीछे कड़ी मेहनत है और मैं इसके लिए पूरी टीम का शुक्रिया करना चाहता हूं.

Shah Rukh Khan On Jawan Success: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है. एक्टर की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) पर फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और अब पहली बार शाहरुख खान सहित पूरी स्टारकास्ट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, डायरेक्टर अटली कुमार सहित पूरी स्टाराकास्ट मौजूद रही. हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की लीडिंग लेडी नयनतारा नहीं पहुंचीं. उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ज्वाइन किया.

शाहरुख खान इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लैक ड्रेस में बिल्कुल जवान लग रहे थे. उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और स्टाइलिस्ट शालीन नथानी ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की.

अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने सबको दिल से शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा, 'बहुत कम मौका मिलता है कि किसी फिल्म के साथ इस तरह से जीया जा सके. साउथ के कई लोग इस फिल्म में शामिल थे. इसलिए ये फिल्म चार साल से बन रही थी. इसलिए ऐसे कई लोग थे टीम में जो कई दिनों तक अपने घर नहीं गए थे. ये उनकी कड़ी मेहनत है.'

जवान फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखी हैं. इस पीसी में दीपिका भी पहुंचीं. स्टेज पर दीपिका और शाहरुख की जोड़ी बेहद जमी. ह्वाइट साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं.

इस दौरान शाहरुख ने सबसे पहले दीपिका पादुकोण के रोल पर ही बात की. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे दीपिका इस फिल्म में मां का रोल करने के लिए राजी हुईं. शाहरुख ने कहा, 'दीपिका बेशरम रंग कर रहीं थीं. मैं सोच रहा था कि क्या वो जवान में मां का रोल करेगी? लेकिन पूजा डडलानी उनके पास गईं और दो मिनट में दीपिका ने बताया कि वो ये रोल करेंगी.'

दीपिका पादुकोण को शुक्रिया कहते हुए शाहरुख ने ये भी कहा कि 'दीपिका ने ये रोल करके बता दिया कि वो एक उदारदिल अभिनेत्री हैं. दीपिका ने सोचा था कि मैं एक छोटा सा रोल करने आई थी, लेकिन हमने उन्हें मूर्ख बनाया और उनके साथ पूरी फिल्म शूट कर ली... दीपिका शुक्रिया.'

Jawan ब्लॉकबस्टर होने के बाद Shah Rukh Khan की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, फैंस को कहा शुक्रिया! Deepika Padukone के छोटे रोल पर की लंबी चौड़ी बात!

शाहरुख खान ने की दीपिका और सुनील ग्रोवर की तारीफ

शाहरुख खान ने आगे कहा कि, फिल्म में सभी लेडीज और दीपिका पादुकोण बड़ी ख़ूबसूरत लग रही हैं. सुनील ग्रोवर का काम भी कमाल का है और फिल्म में और मेरा तो जवाब ही नहीं है. इस फिल्म के लिए 100 से ज्यादा तकनीशियन्स ने काम किया है. तो उन सभी को आज शुक्रिया कहना चाहूंगा. इन सभी के अलावा पूजा डडलानी ने भी इस फिल्म बहुत मेहनत की है.

पहले दिन ही मैंने शाहरुख के साथ शूट किया था - रिद्धि

वहीं शाहरुख खान के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रही. इस दौरान एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि, पहले ही दिन मेरा शूट शाहरुख के साथ था और मैं बहुत खुश थी, वैसे ही जैसे सभी लोग यहां पर खुश हैं.

पांच मिनट में ही फिल्म के लिए हां बोल दिया था – सान्या

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इस दौरान कहा कि, फिल्म के लिए एटली सर के साथ मेरी पहली मीटिंग जूम पर थी औऱ मैंने पांच मिनट में ही डिसाइड कर लिया था कि मैं ये फिल्म करूंगी..और शाहरुख से मिलूंगी. वहीं आलिया ने कहा, कि शाहरुख पहली ही मुलाकात से हमारे साथ काफी बहुत कूल थे और हमें को-एक्टर की ही तरह से ट्रीट किया. इसके अलावा लहर खान ने बताया कि, जब हम शूटिंग नहीं करते थे तो हम अक्सर शाहरुख से मस्ती भरी बात करते थे.

हमेशा से शाहरुख के साथ काम करना था – सुनील

वहीं एक्टर सुनील ग्रोवर ने इस दौरान स्टेज पर शाहरुख खान का बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर स्टेप भी किया. उन्होंने कहा कि, मैं हमेशा से शाहरुख के साथ काम करना चाहता था, एटली का बहुत शुक्रिया. राजाकुमारी ने फिल्म के गाने को लेकर बात करके हुए कहा कि, जैसे ही मुझे अनिरुद्ध ने गाने की बीट्स भेजी, मैं समझ गई कि ये गाना बढ़िया है और मुझे पता था ये गाना काम‌ करेगा. फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध ने कहा, मैंने शाहरुख की ‘कल हो ना हो’ 7 बार देखी थी. मैंने ‘डॉन 2’ भी पहले दिन देखी थी. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान के साथ होगा.

ये भी पढ़ें-

Jawan Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर Jawan का जलजला, Shah Rukh Khan की फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री, जानें फ्राइडे का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget