एक्सप्लोरर

Fukrey 3 Box Office Collection Day 4: संडे को 'जवान' को पछाड़ 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, चौथे दिन कर डाली सबसे ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन

Fukrey 3 Box Office Collection: ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार दिनों में ही कमाल कर दिखाया है. फिल्म की संडे को तो जैसे लॉटरी ही लग गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन दमदार कलेक्शन किया.

Fukrey 3 Box Office Collection Day 4: ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ की सुपर सक्सेस के बाद, मृगदीप सिंह लांबा की ‘फुकरे 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है.  28 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 से क्लैश करना पड़ा है. वहीं फिल्म को शाहरुख खान स्टारर जवान से भी टक्कर मिली है बावजूद इसके ‘फुकरे 3’ बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों को जमकर धो रही है और धुंआधार कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

फुकरे 3’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फुकरे 3’ को दर्शकों का काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. चूचा और हनी की कहानी ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया है और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब भीड़ पहुंच रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन से जमकर कारोबार कर रही है. फुकरे 3 ने 8.82 करोड़ रुपये के साथ दमदार ओपनिंग की थी. इसके साथ फिल्म ने अपने दूसरे दिन, शुक्रवार को 7.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं वीकेंड पर ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया और जमकर बिजनेस किया. फिल्म ने 49.42 फीसदी के उछाल के साथ शनिवार को तीसरे दिन 11.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के चौथे दिन संडे को 15. 25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘फुकरे 3’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 43.55 करोड़ रुपये हो गई है.

 चार दिन में ‘फुकरे 3’ ने 40 करोड़ से ज्यादा कर ली कमाई
‘फुकरे 3’ भी साल 2023 की एक और सुपर-डुपर हिट फिल्म बन गई है. फिल्म ने चार दिनों में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां तक कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही जवान के कलेक्शन को भी रविवार को पीछे छोड़ दिया. उम्मीद है कि ये फिल्म भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘फुकरे 3’ में ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह ने दमदार एक्टिंग की है. ये फिल्म ऋचा चड्ढा द्वारा निभाए गए किरदार भोली पंजाबन के पॉलिटिशियन बनने की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है.

यह भी पढ़ें: 'Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon' फेम Aabhaas Mehta ने 11 साल बाद गर्लफ्रेंड से की शादी, कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलीम-सलमा का हाथ पकड़े दिखीं यूलिया वंतूर, मदर्स डे पर सलमान खान की फैमिली संग शेयर की फोटोज
यूलिया वंतूर ने मदर्स डे पर सलमान खान की फैमिली संग शेयर की फोटोज, लिखा- मुझे इनका प्यार मिला
Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली बंपर कमाई
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली बंपर कमाई
'धुरंधर' के बाद तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे 'हमजा'
'धुरंधर' के बाद अब तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, इस किरदार में दिखेंगे एक्टर
Dhurandhar 2 BO Day 54 Worldwide: ओटीटी रिलीज की चर्चा के बीच 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 54वें दिन भी किया कमाल, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 54वें दिन भी किया कमाल, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'धुरंधर' के बाद तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे 'हमजा'
'धुरंधर' के बाद अब तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, इस किरदार में दिखेंगे एक्टर
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है, वीडियो वायरल
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है
Tulsi Plant Care: तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
Embed widget