एक्सप्लोरर

प्रमोशन से लेकर रिलीज तक इन फिल्मों को है कोरोना वायरस की दहशत से खतरा

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को 500 करोड़ डॉलर के घाटे का सामना करना पड़ रहा है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग सार्वजनिक जगहों पर या भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बच रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के डर से मनोरंजन की दुनिया भी अछूती नहीं रही. दुनियाभर में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए कई सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को रीशेड्यूल कराने के अलावा, कई शहरों की यात्राओं और फिल्मों के प्रमोशन को भी रद्द कर दिया है. कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को 500 करोड़ डॉलर के घाटे का सामना करना पड़ रहा है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग सार्वजनिक जगहों पर या भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बच रहे हैं. इससे सिनेमा हॉल और लाइव शो पर भी स्वाभाविक प्रभाव पड़ रहा है.

हालांकि बॉलीवुड के कई निर्माता भी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने को लेकर इंतजार करने के साथ ही परिस्थिति देख रहे हैं. वहीं वे कई शहरों में अपने फिल्म के प्रमोशनल टूर को रद्द कर रहे हैं.

व्यापार विश्लेषक राजेश थडानी ने आईएएनएस से कहा, "फिलहाल भारत में अभी विकट परिस्थिति नहीं है, लेकिन लोग घबरा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि इस पर जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा. अगर यह और फैलता है तो इससे सिनेमा और व्यापार पर काफी असर पड़ेगा. मेरा मानना है कि इस समय वितरकों और निर्माताओं को अपनी फिल्मों का बीमा करा लेना चाहिए. अगर हम फिल्म देखने जाने की बात करते हैं, तो इस पर भी धीरे-धीरे असर पड़ेगा, क्योंकि लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं."

दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90893 हो चुकी है, जबकि इससे 3110 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं भारत में बुधवार तक इससे संक्रमित लोगों के पुष्ट मामलों की संख्या 25 थी.

हालांकि फिल्मों की रिलीज की बात करें तो टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की 'बागी 3' 6 मार्च को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन के आधार पर पता लगाया जा सकेगा कि भारत में इस महामारी के खौफ का कितना असर हुआ है.

इसके अलावा आगामी दिनों में इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' (13 मार्च), अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' (24 मार्च), परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की 'संदीप और पिंकी फरार' (20 मार्च) और रणवीर सिंह की '83' (10 अप्रैल) रिलीज होने वाली है.

जल्द ही अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो', वरुण धवन-सारा अली खान की 'कुली नं. 1', सलमान खान की 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई', अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'बंटी और बबली 2' और कंगना रनौत की 'थलाइवी' आने वाली है.

साथ ही 'हाथी मेरे साथी', 'गुंजन सक्सेना', 'रूही आफ्जा', 'लूडो', और 'चेहरे' भी कतार में हैं.

व्यापार विश्लेषक गिरीश जौहर ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक घबराने जैसी कोई बात नहीं है. लोग डर रहे हैं, क्योंकि कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहता है. मुझे लगता है कि अभी तक ऐसे हालात नहीं बने हैं जिससे मनोरंजन जगत पर असर पड़े. इसका असर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है, जिससे पूरी दुनिया के लोग डर गए हैं."

यहां पढ़ें

शराब से जुड़े गानों पर यो यो हनी सिंह की सफाई, 'सरकार लाइसेंस देना बंद कर दें, तो नहीं लिखूंगा गाने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Satluj removed from OTT: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', एक्टर बोले- 'बैन होने से पहले देख डालो'
ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', एक्टर बोले- 'बैन होने से पहले देख डालो'
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget