एक्सप्लोरर

Friday Flashback: अमिताभ-रेखा के इश्क के किस्से पढ़े होंगे, पता है बिग बी ने एक्ट्रेस को थप्पड़ भी जड़ा था?

Amitabh Rekha: अमिताभ और रेखा के इश्क की चर्चा से जुड़े तमाम किस्से पढ़े होंगे, लेकिन आज हम बात करेंगे दाेनों की तकरार की. उस किस्से की, जब बिग बी ने रेखा को थप्पड़ जड़ दिया था.

Amitabh Rekha Fight: अमिताभ और रेखा का जिक्र हो तो हमेशा इनके इश्क की चर्चा होने लगती है. कोई दो अनजाने से शुरू हुए सफर का जिक्र करता है तो कोई सिलसिला पर खत्म हुई दास्तां सुनाता है. लेकिन आज जो किस्सा हम बताने जा रहे हैं, वह आपने शायद ही कभी सुना होगा. दरअसल, एक दफा अमिताभ ने रेखा को करारा थप्पड़ जड़ दिया था. अब आप भी यह सोचकर हैरान होंगे कि आखिर यह कब हुआ और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो यह फ्राइडे फ्लैशबैक का यह किस्सा झटपट पढ़ लीजिए... 

जब उड़ी थीं अमिताभ और रेखा के अफेयर की अफवाह

अमिताभ और रेखा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री हमेशा पसंद की गई, लेकिन इस जोड़ी की ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री भी हमेशा सुर्खियों में रही. अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपना रिश्ता भले ही कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन रेखा को अपना इश्क कबूल करने में कभी गुरेज नहीं रहा. एक वक्त पर तो यहां तक कहा गया कि अमिताभ और जया के घर में रेखा दरार डालने की कोशिश कर रही हैं, जबकि ऐसा कभी नहीं हुआ. ऐसी अटकलों पर लगाम लगाने और अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए बिग बी ने रेखा के साथ काम करने से भी इनकार कर दिया था.

ईरानी डांसर के साथ जुड़ा था बिग बी का नाम

गौरतलब है कि बॉलीवुड सेलेब्स और उनके को-स्टार के बीच अफेयर की चर्चा होना बेहद आम है. 80 के दशक में जब अमिताभ के साथ रेखा का नाम जोड़ा जा रहा था, तब एक खूबसूरत ईरानी डांसर के साथ बिग बी के रिलेशन की खबरें भी आग की तरह फैली थीं. दरअसल, उस खूबसूरत ईरानी डांसर ने लावारिस में बिग बी के साथ काम किया था. 

जब अमिताभ ने रेखा को जड़ा थप्पड़

बिग बी और ईरानी डांसर के इश्क की चर्चा जब हर तरफ होने लगी तो इसकी जानकारी रेखा को भी हो गई. कहा जाता है कि उन्हें उस वक्त बिग बी से धोखा मिलने का एहसास हुआ तो वह बात करने के लिए अमिताभ के पास फिल्म के सेट पर ही पहुंच गईं. कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ के बीच की यह बातचीत जल्द ही तीखी बहस में बदल गई. इससे अमिताभ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने गुस्से में रेखा को थप्पड़ मार दिया.

सिलसिला में काम करने से इनकार

जानकार बताते हैं कि बिग बी के इस रवैये से रेखा नाराज हो गईं और अमिताभ और जया के साथ सिलसिला में काम करने से भी इनकार कर दिया. डायरेक्टर यश चोपड़ा ने रेखा को काफी मनाया, जिसके बाद तीनों ने एक फिल्म में काम तो किया, लेकिन तीनों फिल्म के किसी भी फ्रेम में एक साथ नजर नहीं आए.

Arhaan Khan Birthday: इस 'कड़ी' से मलाइका-अरबाज का रिश्ता आज भी कायम, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- टोटल कलेक्शन
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, जानें- 17 दिनों की कमाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget