एक्सप्लोरर

Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

Friday Box Office Collection: इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई नई और कुछ हफ्तो पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए तगड़ी जंग हुई. जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का डंका बजा है.

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा घमासान देखने को मिला. जहां कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं तो वहीं कई कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में भी थिएटर में मौजूद हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन तमाम फिल्मों के बीच कमाई के लिए तगड़ा मुकाबला होता नजर आया. चलिए यहां जानते हैं फ्राइडे को टिकट खिड़की पर किस फिल्म का कब्जा रहा और किसने कितना कलेक्शन किया?

 'बागी 4' ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'बागी 4' को रिलीज के पहले दिन दर्शको से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसकी दमरदार शुरुआत हुई है और ये सितारे जमीन पर और जाट जैसी फिल्म को पछाड़कर साल की टॉप 10 ओपनर्स में भी पहुंच गई है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'बागी 4' ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की है.
  • ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.



Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

'द बंगाल फाइल्स' ने शुक्रवार को कितने करोड़ से की ओपनिंग?
विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस पॉलिटिकल ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. काफी विवादों में रही ये फिल्म बागी 4 के आगे फुस्स साबित हुई है और ये रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'द बंगाल फाइल्स' ने 1.75 करोड़ से खाता खोला है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.


Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने शुक्रवार को कितना किया कलेक्शन?
'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' के साथ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने भी दस्तक दी. हैरानी की बात है कि ये फिल्म दोनों नई फिल्मों पर भारी पड़ी और इसने  रिलीज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली और बंपर ओपनिंग की.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने 18 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
  • इसी के साथ ये शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.


Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

'परम सुंदरी' ने दूसरे शुक्रवार को कितना किया कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर स्टारर 'परम सुंदरी' ने सिनेमाघरों में उतार-चढ़ाव के साथ अपना पहला हफ्ता पूरा किया और अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. हालांकि शुक्रवार को नई फिल्मों की रिलीज के चलते परम सुंदरी की कमाई को काफी नुकसान पहुंचा है.

  • बता दें कि  ‘परम सुंदरी’ ने पहले हफ्ते में 39.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
  • वहीं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.85 करोड़ कमाए.
  • अब ‘परम सुंदरी’ ने 8 दिनों में 41.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.


Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

'लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा' ने दूसरे शुक्रवार कितना किया कारोबार
मलयालम की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1' चंद्रा रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने पहले हफ्ते में भारत में कुल 54.7 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं दूसरे शुक्रवार को कई नहीं फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद इसका कलेक्शन शानदार रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा' ने दूसरे शुक्रवार को यानी 9वें 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा' की 9 दिनों की कुल कमाई अब 62.53 करोड़ रुपये हो गई है.


Friday Box Office: फ्राइडे को थिएटर में थी 6 फिल्में, एक फिल्म ने ही कमाई में 'बागी 4' को धो दिया, जानें- बाकी मूवीज का हाल

'वश लेवल 2' ने दूसरे शुक्रवार कितनी की कमाई
फिल्म निर्माता कृष्णदेव याग्निक की नई रिलीज़, 'वश लेवल 2' में जानकी बोदीवाला, हितु कनोडिया और हितेन कुमार ने अभिनय किया है. ओरजनली गुजराती में रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी में भी अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वश लेवल 2 ने अपने एक्स्टेंडेड पहले हफ्ते में 9.62 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसके कलेक्शन में पहली बार काफी गिरावट दर्ज की गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'वश लेवल 2' ने रिलीज के 10वें दिन दूसरे शुक्रवार को 37 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'वश लेवल 2' की 10 दिनों की कुल कमाई अब 9.99 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 'बागी 4' की धमाकेदार शुरुआत, आते ही 'जाट'-'सितारे जमीन पर' का कर डाला शिकार, बना लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget