एक्सप्लोरर

ईद पर पैसा वसूल है सलमान खान की फिल्म 'भारत', ये हैं 5 वजहें

Salman Khan's Bharat : सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म देखने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं होती. लेकिन 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर किन कारणों से हिट हो सकती है उसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

Salman Khan's Bharat : सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान की इस फिल्म को देशभर में काफी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही कुछ कमाल दिखा सकती है.

वैसे तो सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म देखने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं होती. लेकिन 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर किन कारणों से हिट हो सकती है उसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

ईद पर सलमान खान का तोहफा

अक्सर सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर फैंस के बीच आते हैं. वो हमेशा कहते हैं कि वो ईद के मौके पर फिल्म इसलिए रिलीज करते हैं ताकी इस त्योहार को उनके फैंस पूरे परिवार के साथ मिलकर थिएटर में मना इंजॉय कर सकें. उन्होंने हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन करते हुए भी फैंस से कहा था कि अकेले नहीं पूरे परिवार के साथ ये फिल्म देखने आइए. सलमान खान ज्यादातर फैमिली फिल्में ही बनाते हैं ऐसे में फैंस के लिए इस ईद पर 'भारत' से अच्छी कोई फिल्म हो ही नहीं सकती.

ईद पर पैसा वसूल है सलमान खान की फिल्म 'भारत', ये हैं 5 वजहें

सलमान -कैटरीना की जोड़ी

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर हमेशा फैंस ने खासा प्यार दिया है. दोनों की साथ में ये 5 फिल्में कर चुके हैं और ये उनकी छठी फिल्म है. इन दोनों की पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखें तो 5 में से सिर्फ 1 फिल्म फ्लॉप हुई है. सलमान कैटरीना की 'मैंने प्यार क्यों किया' , 'पार्टनर' , 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' चारों ही फिल्में हिट साबित हुई थी. हालांकि फिल्म 'युवराज' में फैंस को दोनों की जोड़ी खासा पसंद नहीं आई थी. अब पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिलने वाला है.

अली अब्बास जफर का निर्देशन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का एक कारण इसके निर्देशक अली अब्बास जफर भी हैं. अगर हम अली अब्बास जफर की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि वो दर्शकों की नब्ज पकड़ना जानते हैं. अली की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं थी.

साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं साल 2016 में आई सलमान खान के साथ उनकी 'सुल्तान' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इतना ही सलमान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों में 'सुल्तान' ने सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी.

ईद पर पैसा वसूल है सलमान खान की फिल्म 'भारत', ये हैं 5 वजहें

हिट फिल्म का रीमेक

सलमान खान की फिल्म 'भारत' सुपरहिट कोरियाई फिल्म 'एन ऑड टू माई फादर' का ऑफिशियल रीमेक है. हालांकि फिल्म को अली अब्बास जफर ने थोड़ा भारतीय ऑडियंस की पसंद के हिसाब से थोड़ा बहुत फेर बदल किया है. एक इंटरव्यू में अली ने बताया था कि वो इस फिल्म को सिर्फ अपने पिता से किए गए वादे के ईर्द-गिर्द ही फोकस नहीं करना चाहते थे. बल्कि वो इसे एक युवक की उसके देश के साथ के सफर को दिखाना चाहते थे. इसलिए ही उन्होंने इस फिल्म का नाम 'भारत' रखा है.

जबरदस्त स्टारकास्ट

फिल्म के हिट होने का एक कारण इसकी स्टारकास्ट और इस फिल्म का फैमिली फिल्म होना भी है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. फिल्म में कैटरनी सलमान की रोमांटिक जोड़ी हो या फिर सलमान और सुनील ग्रोवर की खास दोस्ती हो सभी को अहमियत दी गई है. फिल्म में सलमान खान के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget