एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर चेक बाउंस मामले में FIR दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ 10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में शिकायत दर्ज की गई है.

इंदौर: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ 10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में शिकायत दर्ज की गई है. यह मामला इंदौर की जिला अदालत में दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद अब इस मामले में 43 साल की एक्ट्रेस को अगले साल 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने को कहा गया है.

इंदौर निवासी शिकायतकर्ता निशा छीपा (30) के वकील दुर्गेश शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) मनीष भट्ट ने अमीषा के खिलाफ उनकी मुवक्किल की शिकायत को बुधवार को दर्ज किया. यह शिकायत नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दायर की गयी है.

अमिताभ पर फिट बैठती है 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' वाली लाइन, 77 की उम्र में शाहरुख-सलमान से कर रहे अधिक फिल्में

उन्होंने बताया कि जेएमएफसी ने बुधवार को शिकायत पर सुनवाई करते हुए समन जारी कर अमीषा को आगामी 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है. वकील दुर्गेश शर्मा के मुताबिक निशा पेशे से कारोबारी हैं और अमीषा की परिचित हैं. अभिनेत्री ने फिल्म प्रोडक्शन के लिये रकम की आवश्यकता का जिक्र कर उनकी मुवक्किल से 10 लाख रुपये कथित तौर पर उधार लिये थे.

कानूनी पचड़े में फंसी कंगना की 'थलाइवी', जयललीता की भतीजी ने लगाया छवि खराब करने का आरोप

वकील ने कहा, "उधारी की अदायगी के लिये अमीषा ने मेरी मुवक्किल के नाम 10 लाख रुपये का चेक जारी किया था. यह चेक बैंक में जमा कराये जाने पर बाउंस हो गया, क्योंकि फिल्म अभिनेत्री के खाते में पर्याप्त रकम नहीं थी." बता दें कि अमीषा ने वर्ष 2000 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म "कहो ना...प्यार है" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल को लेकर बोल कार्तिक आर्यन, 'मैं अपने सफर से खुश हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget