एक्सप्लोरर

कानूनी पचड़े में फंसी कंगना की 'थलाइवी', जयललीता की भतीजी ने लगाया छवि खराब करने का आरोप

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'थलाइवी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. जयललिता की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है.

कंगना रनौत की मचटॉक्ड फिल्म 'थलाइवी' अपनी फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है. कंगना जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में उनका किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. लेकिन अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही है.

इस फिल्म को लेकर जयललिता की भतीजी दीपा को मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दे दी है. इससे एक महीने पहले हाईकोर्ट ने दीपा की याचिका पर फिल्म से जुड़े गौतम मेनन, एएल विजय और विष्णुवर्धन को नोटिस जारी किया था. दीपा की याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म बनाने से पहले परिवार की इजाजत नहीं ली गई है. जबकि जयललिता के निजी जीवन को सिनेमा के पर्दे पर उतारने से पहले फिल्म निर्माताओं को परिवार से मंजूरी लेनी चाहिए थी.

'थलाइवी' में कंगना रनौत के लुक को कर रहे थे ट्रोल, रंगोली ने ऐसे दिया जवाब

दीपा का कहना था कि फिल्म कमाई के उद्देश्य से बनायी जा रही है और ऐसा करने से जयललिता की छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. दीपा ने दावा किया था कि जयललिता की जिंदगी से संबंधित पांच प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. मगर इनके किसी भी निर्माता ने परिवार से मंजूरी नहीं ली.

 जयललिता की छवि बिगाड़ने का भी आरोप

अदालत ने तमाम पहलुओं को सुनने के बाद जयललिता की कानूनी उत्तराधिकारी दीपा को सभी निर्माताओं के खिलाफ मामला दायर करने की इजाजत दे दी है. एएल विजय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ एक साथ हिंदी और तमिल में बनाई जा रही है. जिसमें कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी.

 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक और टीजर जारी, जयललिता बनीं कंगना को पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्म अगले साल 26 जून 2020 को रिलीज हो रही है. जिसमें कंगना रनौत के साथ अरविंद स्वामी भी रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे. 'थलाइवी' के एलान के वक्त एएल विजय और फिल्म के निर्माता विष्णुवर्धन ने बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र जयललिता के भतीजे दीपक कुमार से ले लिया है. लेकिन उनकी बहन दीपा ने अदालत में जयललिता की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय ने कंगना रनौत की फर्स्ट लुक और फिल्म का टीजर जारी किया था. जिसमें कंगना रनौत को जयललिता के अंदाज में हरी साड़ी में स्टेज पर खड़े दिखाया गया था. बता दें कि जयललिता राजनीति के मंच पर आने से पहले तमिल सिनेमा की मशहूर अदाकारा रही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget