एक्सप्लोरर

'मेरे लिये फिल्म से कही बढकर हैं फाइटर...', Siddharth Anand ने फिल्म को लेकर बोल दी ये बात, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Siddharth Anand: फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर अपनी मच अवेटेड फिल्म फाइटर की रिलीज के लिए तैयार है. हाल ही में सिद्धार्थ ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

Fighter Director Siddharth Anand: फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर अपनी मच अवेटेड फिल्म फाइटर की रिलीज के लिए तैयार है. बता दें, सिद्धार्थ ने पिछले साल फिल्म 'पठान' के साथ शुरुआत की थी, जो एक ब्लॉकबस्टर थी. ऐसे में वो उम्मीद करते हैं कि 'फाइटर' को भी फैन्स उसी तरह का प्यार देंगे. 

सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर बोल दी ये बात

फिल्म पहले से ही अपने एक्शन से भरपूर टीजर और ट्रेंडिंग गानों के साथ टॉप पर ट्रेंड कर रही है, निर्देशक ने फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है क्योंकि उन्होंने 2023 की अपनी यादों का जिक्र करते हुए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया  और फाइटर के साथ नए साल की शुरुआत के लिए अपनी खुशी दिखाई.

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सिद्धार्थ आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबे से कैप्शन में लिखा -'जैसा कि नया साल करीब आ गया है, मैं एक पल रुकता हूं और पीछे मुड़कर देखता हूं. साल 2023 जिसने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया. इसकी शुरुआत बहुत घबराहट और बेचैनी के साथ हुई. मुझे याद है कि मैं सुबह 7 बजे उठता हूं. सुबह 3:30 बजे कास्ट और क्रू की स्क्रीनिंग के बाद मैं बिस्तर पर जाने के बाद उठा पहला शो अभी शुरू ही हुआ था'.

आगे सिद्धार्थ आनंद ने बताया, 'ममता और मैंने अपने फ्रेंड जयु के घर जाने और पब्लिक रिव्यूज के आने का इंजतार करने का फैसला लिया. जैसे ही हम उनकी छत पर बैठे, रिव्यूज आने लगे. सबने इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया. मैं अब और नहीं बैठ सकता था. एक थिएटर में जाकर दर्शकों का रिएक्शन देखने का फैसला लिया. थिएटर पहुंचे लेकिन पहली बार दर्शकों के साथ पूरी फिल्म नहीं देखी. 

 

पोस्ट में आगे फाइटर फिल्ममेकर ने लिखा, 'मैंने पहले 30 मिनट देखे और मैं दर्शकों की नब्ज समझ सकता था. यह कुछ और ही था और फिर वीडियो आने शुरू हो गए. पठान 2023 में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई. 2023 में कुछ और भी हुआ. ममता और मैंने फाइटर के साथ अपनी फिल्म कंपनी MARFLIX शुरू की. एक ऐसी फिल्म जो कई मायनों में महत्वाकांक्षी है. यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है. और हमने इसे सब कुछ दे दिया है.

'2024 की शुरुआत फिर से उसी घबराहट और चिंता के अहसास के साथ हो रही है। उम्मीद है कि आप लोग फाइटर को वही प्यार देंगे जो आपने पठान को दिया था'.

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सीओओ के घर में अपने हाथों से लगाई नेमप्लेट, गृहप्रवेश में दिखा सादगीभरा अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी' तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
तापसी पन्नू का कंगना रनौत पर पलटवार, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें
'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?
'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget