एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 2: रिपब्लिक डे पर ‘फाइटर’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, ऋतिक-दीपिका की फिल्म की हुई छप्परफाड कमाई! जानें- दूसरे दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ के दूसरे दिन बंपर कमाई करने की उम्मीद है. इस फिल्म ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है.

Fighter Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. फाइनली इस फिल्म ने बीते दिन यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसी के साथ फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ‘फाइटर’ की ओपनिंग शानदार रही. वहीं फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी है ऐसे में ‘फाइटर’ के छप्परफाड़ कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

फाइटर’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शनल ‘फाइटर’ पाकिस्तान के घर में घुसकर उसके आतंकी कैंप को तबाह करने की भारत की एयरस्ट्राइक पर बनी फिल्म है. इस फिल्म के एरियल एक्शन से लेकर वीएफएक्स ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया है. इसी के साथ रगों में देशभक्ति का जोश भर देने वाली ‘फाइटर’ को दर्शकों से जरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने फिलहाल अभी तक 5.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का दो दिनों का कलेक्शन फिलहाल 27.3 करोड़ रुपये हो गया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं रात तक ऑफिशियल डाटा आने के बाद इन आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.

फाइटर’ ने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ का क्रेज लोगों को सिर चढ़ गया है. इसी के साथ इस फिल्म की दूसरे दिन के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में ‘फाइटर’ के 4 लाख 14 हजार 668 टिकटों की प्री सेल हुई है. इसी के साथ ‘फाइटर’ ने सेकंड डे की एडवांस बुकिंग में 13.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अगर ‘फाइटर’के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की तुलना इसके पहले दिन के प्री टिकट सेल 8.60 करोड़ से की जाए तो इसमें 53% का जबरदस्त उछाल आया है.  

फाइटर’ दूसरे दिन 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है 
‘फाइटर’ ने  दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में पहले दी 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी है. ऐसे में ‘फाइटर’ को छुट्टी का भरपूर फायदा मिल सकता है. ‘फाइटर’ के रिलीज के दूसरे दिन 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने की उम्मीद है. वैसे ये देखने वाली बात होगी कि ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कैसा परफॉर्म करती है. 

फाइटर’ देशभर में 4200 से ज्यादा स्क्रीन पर हुई रिलीज
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के अलावा, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, ऋषभ साहनी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. देश भर में, 'फाइटर' 4200 से ज्यादा स्क्रीन पर आ चुकी है और 13,500 से ज्यादा शो का आनंद ले रहा है. 

ये भी पढ़ें: देशभक्ति का जुनून भरती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, इन OTT प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये बेहतरीन कहानियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चौथी शादी कब करेंगे?' गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर ट्रोल हुए आमिर खान, KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'चौथी शादी कब करेंगे?' KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा
'मेरे घर शेर पैदा हुआ है...', अभिषेक के जन्म की वजह से बाघ से लड़ने के लिए राजी हुए थे अमिताभ बच्चन
'मेरे घर शेर पैदा हुआ है...', अभिषेक के जन्म की वजह से बाघ से लड़ने के लिए राजी हुए थे अमिताभ बच्चन
नातिन राहा की तारीफ में महेश भट्ट ने बांधे पुल, बोले- रणबीर-आलिया से आगे निकलेगी
नातिन राहा की तारीफ में महेश भट्ट ने बांधे पुल, बोले- रणबीर-आलिया से आगे निकलेगी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget