एक्सप्लोरर

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में काम पाने के लिए फातिमा ने दिए कई बार ऑडिशन

नई दिल्ली: 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि आमिर खान और अमिताभ बच्चन अभिनीत यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में उन्हें काम पाने के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी और कई बार ऑडिशन देना पड़ा. फातिमा ने करियर की शुरुआत में ही यशराज फिल्म्स की फिल्म में हीरोइन बनने पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उन्हें हैरान करता है.

अभिनेत्री इस नए मौके को ईश्वर का उपहार मानती हैं. फातिमा ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी फिल्म है और बहतरीन प्रोडक्शन हाउस में से एक की फिल्म है और साथ ही यहां एके (आमिर खान) और अमिताभ सर भी हैं. मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं."

fatima

उन्होंने माना कि उन्हें संघर्ष के बिना कुछ भी नहीं मिला, जबकि उन्होंने फिल्म 'चाची-420' में कमल हासन के साथ बाल कलाकार के रूप में भारती का किरदार निभाया था और फिर 'दंगल' में वह आमिर खान की बेटी के रूप में नजर आईं.

फातिमा के लिए 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में काम मिलना 'दंगल' में काम मिलने जितना ही संघर्षपूर्ण रहा.

अभिनेत्री का कहना है कि 'चाची-420' उन्होंने बचपन में किया था और इसके बाद उन्हें फिर संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने कई ऑडिशन दिए. उन्होंने जो भी पाया है, वह संघर्ष करके पाया है.

फातिमा (25) के मुताबिक, "दंगल' के बाद मुझे फिर शुरुआत करनी पड़ी. 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए भी मुझे कई चरणों में ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा."

इस फिल्म के लिए उन्होंने तलवारबाजी और तीरंदाजी सीखा है, इसमें वह योद्धा के रूप में नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satluj Movie Controversy: 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है...', 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर गरमाई राजनीति
'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है...', 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर गरमाई राजनीति
क्या अब ब्रेसलेट और घड़ी पर भी होगा कॉपीराइट? सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा सवाल
क्या अब ब्रेसलेट और घड़ी पर भी होगा कॉपीराइट? सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा सवाल
सीएम का बेटा होने की वजह से रितेश देशमुख को सुनन पड़े ताने, एक्टर का छलका दर्द, कहा- 23 साल लगे टैग तोड़ने में
सीएम का बेटा होने की वजह से रितेश देशमुख को सुनन पड़े ताने, एक्टर का छलका दर्द, कहा- 23 साल लगे टैग तोड़ने में
'अमिताभ बच्चन के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने सालों पुराना सीक्रेट रिवील किया
'अमिताभ के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने खोला सालों पुराना राज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget