एक्सप्लोरर

विवियन रिचर्ड्स से बिना शादी मां बनने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता का छलका दर्द, बोलीं- बिना पति के बच्चे पालना बहुत मुश्किल

फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित एक्ट्रेस नीना गुप्ता का कहना है कि बिना परिवार और पति के मां का होना एक कठिन काम है. नीना ने कहा कि इस दुनिया में पैसे का बहुत महत्व है और इसके बिना जीवन संघर्षमय हो जाता है.

नई दिल्ली: अपनी निजी जिंदगी को लेकर मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का दर्द एक कार्यक्रम में छलका. सांस, सिसकी, सात फेरे आदि टीवी सीरियलों में बेहतरीन रोल करने वाली नीना ने कहा कि बिना पति, परिवार और पैसे के बच्चे की मां का होना एक कठिन सफर है. उन्होंने कहा कि पैसा इस दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण चीज है और इसके बिना जीवन संघर्षमय हो जाता है. नीना ने कहा कि मुफलिसी के दिनों में उसे बेटी मसाबा से बहुत हिम्मत मिलती थी. उनकी बेटी मसाबा इस समय एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर हैं. एक कार्यक्रम में 59 साल की नीना ने कहा कि छोटे पर्दे ने ही उसे दौलत और शोहरत दी. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नीना ने कहा कि जब वह फिल्म की दुनिया में आई थी तो उस समय टीवी में  न के बराबर काम था. उस समय के संघर्ष के बारे में नीना बताती हैं कि फिल्मों में कुछ ही लोगों को रोल मिलता था और वो भी बहुत छोटे समय के लिए. नीना ने बताया कि इसी कारण उन्होंने बाद में सिर्फ टीवी में काम करना शुरू कर दिया और उसे टीवी से वो हर चीज मिली जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी. एक सवाल कि क्या उम्र के कारण महिलाओं को टीवी और फिल्मों में रोल मिलने में कठिनाई होती है, इसके जवाब में नीना ने कहा कि ऐसा बिल्कुल होता है. उम्र के सवाल पर जवाब देते नीना गुप्ता ने कहा कि उम्रदराज महिलाओं को बहुत लिमिटेड रोल मिलते हैं. अधिक उम्र की महिलाओं को रोल नहीं मिलने के लिए नीना समाज को भी दोषी मानती हैं. उनका कहना है कि समाज जब अधिक उम्र की महिलाओं को टीवी, फिल्म में देखना चाहेगा तो निश्चित रूप से रोल मिलेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज कल महिलाओं को रोल मिलने शुरू हो गए हैं. एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले साल सोशल मीडिया पर अच्छे रोल मांगने के कारण खूब सुर्खियों में रही थीं. उसके बाद से वो मुल्क और वीरे दी वेडिंग फिल्म में दिख चुकी हैं. नीना का कहना है कि फिल्में सिर्फ हंसी-मजाक के लिए नहीं है. फिल्मों से सामाजिक कुरीतियों का खात्मा होता है और उम्र से परे प्यार के महत्व का भी लोगों को पता चलता है. फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित नीना ने हालांकि यह भी कहा कि फिल्मों में गंभीरता पर और अधिक बात करने की जरूरत है. 80 के दशक में नीना गुप्ता की प्रेम कहानी फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ काफी चर्चा में रही थी. नीना ने रिचर्ड्स से ही बिना शादी किए एक बच्चे की मां बनी थीं. मसाबा इन दोनों की बेटी है. हालांकि, नीना के रास्ते अब रिचर्ड्स से अलग हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget