एक्सप्लोरर

इरफान खान को हुई है ये बीमारी, विदेश में कराएंगे इलाज, एम्स के डॉक्टर ने कहा...

फिर से इरफान ने अपने फैन्स तक बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. इस पूरे मामले को सही से समझने के लिए आप इस खबर को पूरा पढ़ें.

नई दिल्ली: अभिनेता इरफान खान इन दिनों बीमार हैं. उनकी बीमारी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह की बातें और चर्चाएं की जा रही हैं. उन्होंने खुद अपनी बीमारी का खुलासा किया था जिसके बाद से ही इन चर्चाओं ने जन्म लिया था. इसके बाद उनकी पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई. और अब एक बार फिर से इरफान ने अपने फैन्स तक बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. इस पूरे मामले को सही से समझने के लिए आप इस खबर को पूरा पढ़ें.

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान एक वक्त पर एक्टिंग को कहने वाले थे Good Bye!

इरफान खान को हुई है ये बीमारी, विदेश में कराएंगे इलाज, एम्स के डॉक्टर ने कहा...

ताजा पोस्ट में क्या कहा इरफान ने इरफान ने अपने बयान में कहा, "पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे. यह जानकर कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है..जैसा कि अब तक मेरे लिए यह स्वीकार करना मुश्किल रहा है, लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों से मुझे जो प्यार और हौसला मिला, मुझे अपने अंदर जो महसूस हुआ, उससे मुझे उम्मीद मिली है. यह सफर मुझे देश से बाहर ले जा रहा है और मैं सभी से शुभकामनाएं भेजना जारी रखने का अनुरोध करता हूं. जैसा कि कुछ अफवाहें उड़ाई गईं, न्यूरो हमेशा दिमाग के बारे में ही नहीं होता है और इस बारे में जानने के लिए गूगल आसान तरीका है. जिन लोगों ने मेरे शब्दों के लिए इंतजार किया, मैं आशा करता हूं कि मैं उन्हें सुनाने के लिए और ज्यादा कहानियों के साथ वापस आऊंगा."

इरफान खान की बीमारी पर AIIMS के डॉक्टर ने बताया- जल्द पता चल जाता है तो इलाज संभव

इरफान खान को हुई है ये बीमारी, विदेश में कराएंगे इलाज, एम्स के डॉक्टर ने कहा...

'मेरे पति योद्धा हैं' इरफान खान की पत्नी निर्माता सुतापा सिकंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे साथी एक 'योद्धा' हैं. वह हर बाधा से शानदार ढंग से लड़ रहे हैं. मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी. मुझे भी एक योद्धा बनाने के लिए मैं भगवान और अपने साथी की आभारी हूं. वर्तमान में मेरा ध्यान उस युद्ध की रणनीतियों पर केंद्रित है जिसमें मुझे जीतना है." सुतापा ने कहा, "मैं जानती हूं कि फिक्र से जिज्ञासा पैदा होती है, लेकिन हमें अपनी जिज्ञासा को जो है उसके स्थान पर जो होना चाहिए पर केंद्रित कर देना चाहिए. आईए हम पत्ते बदल दें. हम केवल यह जानने में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करें कि क्या हुआ है, बल्कि सब कुछ ठीक हो इसके लिए प्रार्थना करें."

Video: इरफान की बीमारी पर कीर्ति कुल्हारी ने की खुलकर बात, 'ब्लैकमेल' में दोनों साथ आएंगे नज़र

इरफान खान को हुई है ये बीमारी, विदेश में कराएंगे इलाज, एम्स के डॉक्टर ने कहा...

ये था इरफान का पहला ट्वीट इरफान ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर लिखा था,"कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है. बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है. मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी. हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा. मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं. इस कोशिश के दौरान कृपया अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा. तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें."

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान के लिए बॉलीवुड ने की हैं दुआएं

इरफान खान को हुई है ये बीमारी, विदेश में कराएंगे इलाज, एम्स के डॉक्टर ने कहा...

क्या कहते हैं एम्स के डॉक्टर न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर को न्यूरोरेन्ड्रोक्राइन कार्सिनोमा कहा जाता है. यह फेफड़े और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट सहित शरीर के किसी भी स्थान पर हो सकता है. नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्जरी, (आंकोलॉजी) विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार ने न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर को कैंसर का दुर्लभ प्रकार बताया. डॉ कुमार ने बताया कि अगर बीमारी का जल्द पता चल जाता है तो इसका इलाज संभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget