एक्सप्लोरर

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

Entertainment News Live Updates 3 April 2026: 'रामायण' की पहली झलक को लेकर लोग अब मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं 'धुरंधर 2' धुआंधार परफॉर्म कर रही है. यहां एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें जान सकते हैं.

Entertainment News Live Updates 3 April:  एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ ना कुछ नये अपडेट्स आते रहते हैं. शुक्रवार 3 अप्रैल तो भी मनोजरंजन जगत में काफी हलचल दिख रही है. जहां कई नई फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची हैं तो कई ओटीटी पर रिलीज हुई हैं. इन सबके बीच रणबीर कपूर की मच अवेटेड रामायण के टीजर को लेकर भी लोग मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. जबकि रणवीर सिंह की धुरंधर दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. तो चलिए आज की सारी एंटरटेनमेंट की खबरों के अपडेट यहां जानते हैं.

10.53 PM: ऐश्वर्या राय के स्टारडम से नहीं है अभिषेक को कोई डर

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में लिली सिंह के साथ इंटरव्यू किया. जिसमें उन्होंने लोगों के द्वारा ऐश्वर्या के स्टारडम से उनके जलने को लेकर बात की. अभिषेक ने बताया कि वो इससे बिलकुल भी इन्सेक्योर नहीं हैं. बल्कि जब अमिताभ और जया की शादी हुई थी, तब जया ज्यादा बड़ी एक्ट्रेस थीं.

9.30 PM: नीता अंबानी ने किया संबोधित

अपने कल्चरल सेंटर के एनिवर्सरी फंक्शन में नीता अंबानी ने पैपराजी को संबोधित करते हुए तीन साल का महत्व बताया है, उन्होंने कहा, 'हमारे कल्चर में नंबर 3 बहुत इम्पॉर्टेंस रखता है, हमारे धर्म में त्रिवेणी, त्रिदेव और त्रिदेवी हैं. जब हमने ये कल्चरल सेंटर शुरू किया था तब वादा किया था कि सबकुछ यहां बहुत बेहतरीन होगा और हम उसी कोशिश में लगे हुए हैं. हम आज इसकी तीसरी एनिवर्सरी मना रहे हैं. आप सभी का इसको इतना प्यार देने के लिए बहुत धन्यवाद'.

8.45 PM: NMACC की तीसरी एनिवर्सरी में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई स्थित NMACC यानी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी मनाई जा रही है. इस मौके पर पूरी अंबानी परिवार स्टाइलिश अंदाज में पहुंचा है. इसी के साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ईवेंट में पहुंच रहे हैं. इस एनिवर्सरी ईवें की थीम पिंक कार्पेट रखी गई है.  

7.01 PM: पवन सिंह पर केस कर पलटीं अंजलि राघव, मांगी माफी

हरियाणवी डांसर अंजलि राघव ने कुछ दिन पहले पवन सिंह के ऊपर स्टेज पर उन्हें गलत तरह से छूने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद अब हाल ही में उन्होंने ये शिकायत महिला आयोग से वापस ले ली है. साथ ही साथ उन्होंने पवन सिंह से इसके लिए माफी भी मांगी है.

6.18 PM: रिलीज के साथ ही छा गया 'आखिरी सवाल' का टीजर

संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस टीजर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. संजय दत्त की फिल्म के टीजर ने 24 घंटे से भी कम समय में यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

5.51 PM: 'रामायण' के मेकर्स ने ठुकराया 700 करोड़ का ऑफर

फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने से पहले ही 700 करोड़ की ओटीटी डील हाथ लगने वाली थी. लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इस डील को ठुरा दिया है. मेकर्स को ओटीटी के लिए इससे ज्यादा की डील की उम्मीद है. ऐसे में उन्होंने इसे ठुकरा दिया है.

5.05 PM: 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 1500 करोड़ के पार पहुंचा

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के 16वें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में हर किसी को पछाड़ दिया है. हाल ही में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार पहुंचा दिया है. जिसके बाद मेकर्स ने भी इस पर खुशी जताई है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'ये हिंदुस्तान की दहाड़ है'. 

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

4.11 PM: रणबीर कपूर ने 'सीता' के लिए साई पल्लवी को बताया परफेक्ट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में 'रामायण' के पहले टीजर लॉन्च ईवेंट के मौके पर फिल् को लेकर बात की. उन्होंने इस फिल्म में साई पल्ली की 'सीता' के रूप में कास्टिंग को परफेक्ट चॉइस बताया है. तो वहीं उन्होंने यश के 'रावण' का किरदार निभाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फैन फॉलोइंग और उनके औरा न उन्हें ये किरदार दिलाया है.

3.26 PM: तनुजा ने बेटी संग देखी 'धुरंधर 2', फिल्म की करी जमकर तारीफ

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा ने हाल ही में अपनी बेटी तनीषा मुखर्जी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' देखी है. इस फिल्म को देखने के बाद तनुजा ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. जिसका वीडियो तनीषा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

2.20 PM: आमिर खान भी हुए धुरंधर 2 के फैन
आमिर खान भी उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ़ की है. जैसे-जैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी ज़बरदस्त पकड़ बनाए हुए है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, आमिर ने भी टीम की मेहनत की तारीफ करने के लिए कुछ पल निकाले.  आमिर खान प्रोडक्शंस के अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ हैंडल पर जाकर, उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों को भी टैग किया है. 

2.10 PM: सोनू सूद ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की
सोनू सूद एक बार फिर संकट की घड़ी में आगे आए हैं. इस बार उन्होंने अपना ध्यान उन घरों को फिर से बनाने पर केंद्रित किया है जो हाल ही में पंजाब के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ में तबाह हो गए थे. सूद ने उन प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाई है जो बाढ़ के कारण पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बाद बेघर हो गए थे. उन्होंने बताया कि हालांकि वे 100 से ज़्यादा घरों को फिर से बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई और घर हैं. 

2PM: सोनम कपूर ने बेबी बॉय के साथ शेयर की पहली तस्वीर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च, 2026 को अपने बेटे का वेलकम किया. वहीं अपने बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद, सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे प्रिंस एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसे अपनी गोद में लिए हुए हैं; इसके साथ ही उन्होंने डिलीवरी से पहले की अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक लंबा-सा नोट भी लिखा है.

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

12.30 PM: 1000 करोड़ी बनेगी धुरंधर 2
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्शने पोस्ट कर लिखा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनने वाली है. पोस्ट में तरण ने लिखा है, " 900 नॉट आउट ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ की ओर बढ़ चली है... धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है... दूसरे हफ़्ते का ज़बरदस्त बिज़नेस साफ़ दिखाता है कि धुरंधर 2 पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बनने की राह पर है जो 1000 करोड़ का आँकड़ा पार करेगी. भूत बंगला के आने तक कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, इसलिए इस फ़िल्म के पास इस ऐतिहासिक मुकाम को आसानी से हासिल करने का पूरा मौक़ा है. 

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

12PM: विंदू दारा सिंह ने 'रामायण' के टीजर को बताया 'आदिपुरुष' से बेहतर
दिवंगत दारा सिंह ने रामानंद सागर की मशहूर सीरीज़ 'रामायण' में पवनपुत्र के किरदार से टीवी पर भगवान हनुमान को अमर कर दिया था. वहीं उनके बेटे विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीज़र देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है और इसे 'आदिपुरुष' से बेहतर बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

11.15 AM: वीर पहाड़िया ने भाई शिखर को किया बर्थडे विश
3 अप्रैल को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर वीर ने अपने भाई शिखर को खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुराने फोटो एल्बम की झलकियां शेयर की. इनमें से एक तस्वीर में शिखर बेहद छोटे नज़र आ रहे हैं और उन्होंने रेड कलर की डंगरी पहनी हुई है. तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ झलक रही थी. इस फोटो के साथ उन्होंने एक 'हैप्पी' स्टिकर का भी इस्तेमाल किया. 

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे

11 AM: डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'रामायण' पर साधा निशाना
डायरेक्टर संजय गुप्ता अपकमिंग इंडियन एपिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पहले लुक से ज़्यादा खुश नहीं हैंय गुरुवार को, डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "साफ़-साफ़ दिख रहा है वीएफएक्स कंपनियां ऑस्करr नहीं जीततीं.टेक्नीशियन जीतते हैं."डायरेक्टर ने VFX की दिग्गज कंपनी DNEG का ज़िक्र किया, जिसने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में फ़िल्म 'ड्यून पार्ट 2' के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था. 

10 AM: 'रामायण' के टीजर को मिल रहे मिक्स्ड रिएक्शन
'रामायण' का टीज़र ऑनलाइन रिलीज़ होने के बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर फ़िल्म के बारे में अपनी राय दी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इनमें से कुछ शॉट्स बहुत ज़्यादा पॉलिश किए हुए लग रहे हैं और AI जैसे दिख रहे हैं।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इस पर 'अवतार' से भी ज़्यादा पैसे खर्च किए गए हैं, लेकिन इसकी दुनिया काफ़ी निराशाजनक लग रही है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget