एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया

अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता की मौत और मृतक के खिलाफ की गई कथित आर्थिक गड़बड़ियों से संबंधित मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में धनशोधन का एक मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी शिकायत में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएएल) के तहत आपराधिक आरोप लगाने के लिए अभिनेता रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य के खिलाफ बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लिया है.

अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता की मौत और मृतक के खिलाफ की गई कथित आर्थिक गड़बड़ियों से संबंधित मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में बिहार पुलिस से प्राथमिकी की प्रति मांगी थी.

सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी. सिंह ने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री, चक्रवर्ती ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती तोड़ दी थी.

ईडी राजपूत के पैसों एवं खातों की कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच करेगी. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि क्या किसी ने राजपूत की आय का उपयोग धनशोधन और अवैध संपत्ति बनाने के लिए किया. मुंबई पुलिस पहले से ही राजपूत की मौत की जांच कर रही है. 34 वर्षीय अभिनेता बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी के फंदे से झूलते मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट
'तुम मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद', संजय दत्त के बर्थडे पर पत्नी का पोस्ट

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget