एक्सप्लोरर

रिया ने पूछताछ में किया कई अहम नामों का खुलासा, अदालत ने माना- जमानत देने से जांच हो सकती है प्रभावित

रिया के खिलाफ शिकंजा सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के बयान से भी कसा है. सैमुअल मिरांडा ने कहा कि वह सुशांत और रिया के कहने पर ही ड्रग लाता था और रही बात पैसे की तो फिर वह सुशांत और रिया ही दिया करते थे.

मुंबई: रिया चक्रवर्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. एनडीपीएस की विशेष कोर्ट द्वारा खारिज हुई जमानत याचिका का आदेश अब सामने आ गया है, जिससे पता चलता है कि अदालत ने जांच एजेंसी एनसीबी की रिया के खिलाफ दी गई दलीलों को काफी महत्वपूर्ण माना है और उसी आधार पर रिया की जमानत खारिज की है.

रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए एनडीपीएस की विशेष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक चक्रवर्ती रिया के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाथाता था. जांच एजेंसी एनसीबी के पास इससे जुड़े हुए चैट और तथ्य भी मौजूद हैं. अदालत ने आदेश में कहा है कि अभी इस केस की जांच एक अहम मोड़ पर है और ये नहीं कहा जा सकता कि आरोपी रिया का रोल महत्वपूर्ण था या नहीं.

एनसीबी के मुताबिक पूछताछ के दौरान रिया ने कई और लोगों का भी नाम लिया है. एनसीबी फिलहाल उन लोगों का भी पता लगा रही है, जिनका रिया ने पूछताछ के दौरान नाम लिया है. ऐसे में अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो मुमकिन है कि वह जिन लोगों के संपर्क में थीं वह उनको जांच के बारे में जानकारी दे दे और वह लोग अपने पास मौजूद सबूतों को नष्ट कर दें, जिससे एनसीबी की जांच प्रभावित हो सकती है. लिहाजा जांच के इस मोड़ पर आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत नहीं दी जा सकती.

अदालत ने अपने आदेश में एनसीबी द्वारा दी गई दलीलों का जिक्र करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने अदालत के सामने दलील देते हुए कहा कि रिया का भाई शोविक जो ड्रग मंगवाता था वह रिया चक्रवर्ती की जानकारी में होता था. अक्सर कौन सा ड्रग मंगवाना है और कितना ड्रग मंगवाना है यह भी रिया चक्रवर्ती ही तय करती थीं और उसका पैसा भी रिया चक्रवर्ती ही दिया करती थीं.

रिया के खिलाफ शिकंजा सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के बयान से भी कसा है. सैमुअल मिरांडा ने कहा कि वह सुशांत और रिया के कहने पर ही ड्रग लाता था और रही बात पैसे की तो फिर वह सुशांत और रिया ही दिया करते थे. वहीं, दीपेश सावंत ने भी कहा कि अक्सर सुशांत के लिए जो ड्रग आता था उसके लिए या तो सुशांत या रिया ही पैसे दिया करते थे.

रिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी एनसीबी ने अदालत को बताया कि 3 दिनों तक रिया से पूछताछ के दौरान बाकी आरोपियों और रिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की गई थी और पूछताछ के दौरान जो तथ्य सामने आए उनकी रिया ने भी पुष्टि की है. इस पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने भी माना है कि वो सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के जरिए ड्रग मंगवाती थीं और उसका पैसा भी देती थीं. इसी आधार पर एनसीबी ने कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश की है कि ये सभी लोग एक ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं और यह लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग मंगवाते थे.

सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपियों के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, गूगल पे, लैपटॉप और हार्ड डिस्क के रिकॉर्ड को खंगालने के बाद यह पता चला है कि आरोपी ड्रग्स के लिए लगातार पैसा देता रहा है.

इन सारे तथ्यों को देखने के बाद एनडीपीएस की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया. फिलहाल अब रिया चक्रवर्ती के पास विकल्प हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का है. जब तक हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को राहत नहीं मिलती तब तक उन्हें दिन-रात जेल की सलाखों के पीछे ही गुजारने होंगे.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स मामला: NCB ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती से पूछे 55 सवाल, ABP न्यूज़ पर पढ़िए सवालों की लिस्ट  कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं? 
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget