एक्सप्लोरर

Dream Girl Trailer : मजेदार है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर, आपका भी दिल धड़का देगी 'पूजा'

Dream Girl Trailer : आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना काफी मजेदार लुक में नजर आ रहे हैं. नीचे देखें फिल्म का ट्रेलर और उससे जुड़ी अन्य डीटेल्स

Dream Girl Trailer : आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक पूजा नाम की लड़की आवाज वायरल हो रही थी जिस पर से अब पर्दा हटा लिया गया है. वायरल हो रही ये पूजा कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना हैं.

आयुष्मान खुराना हमेशा से अपनी फिल्मों के सब्जेक्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार भी वो दर्शकों के सामने एक अलग कहानी लेकर आए हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी आवाज बदल सकता है.

Dream Girl Trailer : मजेदार है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर, आपका भी दिल धड़का देगी 'पूजा

दमदार है स्क्रिप्ट

फिल्म की कहानी एक बेरोजगार शख्स की है जो नौकरी के लिए एक कॉल सेंटर में आवाज बदलकर लोगों से बात करता है. आयुष्मान खुराना पूजा बनकर सभी लोगों से बात करते हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात नुसरत भरूच से होती है. आयुष्मान नुसरत से प्यार करने लगते हैं. इसके बाद शुरू होती है आयुष्मान और पूजा के बीच परेशानी की शुरुआत.

Dream Girl Trailer : मजेदार है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर, आपका भी दिल धड़का देगी 'पूजा

फिल्म में आयुष्मान खुराना जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. सीता से लेकर राधा के किरदार में आयुष्मान खुलाना खूब जच रहे हैं. वहीं, अगर वॉइस मॉड्यूलेशन की बात करें तो उन्होंने इस पर जबरदस्त काम किया है. पहली झलक में ये पहचान पाना बड़ा मुश्किल लगता है कि ये आयुष्मान खुराना की ही आवाज है.

मजेदार हैं डायलॉग्स

फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स मजेदार हैं. फिल्म में उत्तर प्रदेश का टच दिखाया गया है. इसमें कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है. ट्रेलर के सीन में आयुष्मान खुराना कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं मां बनने के अलावा सब काम कर सकते हैं'. वहीं एक अन्य डायलॉग में आयुष्मान कहते नजर आ रहे हैं कि 'समझ नहीं आ रहा दूल्हा बनूं दुल्हन'.

Dream Girl Trailer : मजेदार है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर, आपका भी दिल धड़का देगी 'पूजा

फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कुछ अहम संदेश देने की भी कोशिश की गई है. इसमें एक सीन जहां महाभारत का चीर हरण सीन चल रहा है, में आयुष्मान कहते नजर आर रहे हैं, 'कब तक औरतों को उनकी इच्छा के बगैर बांटते रहोगे. महाभारत के समय मीटू होता तो सबसे पहले तुम सब अंदर जाते'.

लेखक से पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे राज शांडिल्य ने कहा कि फिल्म के मुख्य किरदार के लिए उनके दिमाग में सिर्फ आयुष्मान खुराना थे.उन्होंने कहा कि कोई और इस प्रकार के क्रॉस-ड्रेस्ड चरित्र को आयुष्मान खुराना से बेहतर नहीं निभा सकता था. बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, वरुण शर्मा और विजय राज जैसे कई मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसने शर्ट उतारी और...' कास्टिंग काउच का शिकार हुईं काजल अग्रवाल, वैनिटी में घुस गया था असिस्टेंट डायरेक्टर
'उसने शर्ट उतारी और...' काजल अग्रवाल की वैनिटी में घुस गया था असिस्टेंट डायरेक्टर
भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फ़िल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फ़िल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
'भगवान भी नहीं भूल पाएंगे...' सनी देओल ने फिल्ममेकर सुनील दर्शन संग की थी नाइंसाफी?
'भगवान भी नहीं भूल पाएंगे...' सनी देओल ने फिल्ममेकर सुनील दर्शन संग की थी नाइंसाफी?
'मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं...' फ्लर्ट करने वाली महिला को रणवीर सिंह का जवाब
'मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं...' फ्लर्ट करने वाली महिला को रणवीर का जवाब

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget