एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की ‘War’ का ट्रेलर देख दिशा पाटनी ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

War एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मेन लीड में हैं. दोनों ही एक्शन करने में उस्ताद हैं और ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर’ की हर कोई चर्चा कर रहा है. फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और फैंस के साथ साथ फिल्मी सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद टाइगर श्रॉफ की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारी हार की काउंटडाउन शुरू हो चुका है ऋतिक रोशन. हमारी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए टीम टाइगर.”

टाइगर के इसी पोस्ट पर दिशा पाटनी ने दिल और आग के इमोजी के साथ कमेंट किया, “ये पागल है. तुम आग.”

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की ‘War’ का ट्रेलर देख दिशा पाटनी ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

टाइगर के इस पोस्ट पर सिर्फ दिशा ने ही नहीं, बल्कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बिपाशा बसु, सिंगर बादशाह, रोहित रॉय, डीनो मोरिया और राज कुंद्रा समेत कई सितारों ने कमेंट किया है. ये भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफें करते नहीं थक रहे.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर? 'वॉर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मेन लीड में हैं. दोनों ही एक्शन करने में उस्ताद हैं और ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है. फिल्म के प्लॉट को लेकर ज्यादा जानकारी ट्रेलर से नहीं मिल पाई है, लेकिन इसके इंटरनेशनल लेवल के स्टंट्स जरूर फैंस की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन कबीर के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं टाइगर श्रॉफ खालिद के किरदार में नजर आ रहे हैं.

‘वॉर’ में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. इसके के लिए वाणी ने काफी मेहनत की है. बीते दिनों ही वाणी कपूर ने बताया था कि इस फिल्म के लिए बिकिनी बॉडी हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था. हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की तरह इस फिल्म के ट्रेलर में भी वाणी कपूर सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगातीं नजर आईं. उन्हें इस ट्रेलर में कुछ सेकेंड्स का ही स्क्रीन टाइम दिया गया है.

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसका निर्माण यशराज के बैनर तले हुआ है. ये इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget