एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, साथ में पोस्ट की ये खास तस्वीरें

हाल ही में वैलेंटाइन्स डे बीता है और ये वैलेंटाइन बॉलीवुड के दो कलाकारों के लिए बेहद खास रहा है. इस दिन को और भी खास बनाते हुए बॉलीवुड के हॉट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है.

हाल ही में वैलेंटाइन्स डे बीता है और ये वैलेंटाइन बॉलीवुड के दो कलाकारों के लिए बेहद खास रहा है. इस दिन को और भी खास बनाते हुए बॉलीवुड के हॉट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. हालांकि उन्होंने सीधेतौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने एक दूसरे संग अपने प्यार का इजहार कर दिया है. 14 फरवरी को टाइगर श्रॉफ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''Turns out I’m taken. 😍😉''.
View this post on Instagram
 

Turns out I’m taken. 😍😉

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

वहीं, इसी वक्त दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कुछ वैसा ही पोज बनाया हुआ था जैसा टाइगर ने अपनी तस्वीर में बनाया था. इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा ने भी कुछ ऐसा ही लिखा जिससे इस ओर इशारा जाता है कि ये दोनों अपने प्यार को आधिकारिक कर रहे हैं. दिशा ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, ''Someone popped the question, and I said yes...''
View this post on Instagram
 

Someone popped the question, and I said yes...

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा और टाइगर के अफेयर की खबरें तो पिछले काफी समय से चर्चा में रही हैं लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया. अब इन दोनों की पोस्ट देखकर तो यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक कर रहे हैं. साथ ही दिशा की पोस्ट के बाद से ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द अपने इस रिश्ते को शादी का नाम भी दे सकते हैं. अब दोनों अपने इस रिश्ते को कहां ले जाना चाहते हैं इसके लिए तो फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. आपको बता दें कि दिशा और टाइगर फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. पिछले साल आई इनकी फिल्म 'बागी 2' को लोगों ने बहुत पसंद किया था. अब दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget