एकता कपूर की पहली पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

मुंबई: अभिनेता दिलजीत दोसांझ एकता कपूर की पहली पंजाबी फिल्म ‘‘सुपर सिंह’’ में मुख्य भूमिका निभाने को तैयार है. फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुराग सिंह निर्देशित करेंगे. दिलजीत ने एक बयान में बताया, ''काफी लंबे अर्से से मेरा यह सपना था कि मैं पंजाबी दर्शकों के लिए सुपर हीरो के रूप में काम करूं. मुझे गर्व है कि मेरे जीवन का एक सपना सच होने जा रहा है. हम अपने सपनों को और खास अदांज में कैसे पूरा करें ये मैंने अपने पसंदीदा निर्देशक अनुराग से सीखा है.'' फिल्म जून 2017 में सिनेमाघरों में आ जायेगी. अनुराग और दिलजीत ने इससे पहले "जट्ट एंड जूलियट'' सीरीज और ''पंजाब 1984'' (2014) फिल्मों में एक साथ काम किया है. इसके बाद दिलजीत अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म ''फिल्लौरी'' में नजर आएंगे.
Source: IOCL



























