एक्सप्लोरर

FWICE के निशाने पर अब दिलजीत दोसांझ, गृह मंत्रालय से की अमेरिकी वीजा रद्द करने की‌ मांग

FWICE के निशाने पर अब दिलजीत दोसांझ, गृह मंत्रालय से की अमेरिकी वीजा रद्द करने की‌ मांग

मुंबई: फडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज एसोसिएशन (FWICE) ने‌ गृह मंत्रालय को खत लिखकर मांग की है कि गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का अमेरिका का वीज़ा रद्द किया जाए. FWICE के दावे के अनुसार, 21 सितम्बर को दिलजीत दोसांझ अमेरिका में एक ऐसे कंसर्ट में परफॉर्मेंस देनेवाले हैं, जिसके प्रमोटर रेहान सिद्दीकी हैं, जो कि एक पाकिस्तानी नागरिक हैं.
माना जाता है कि रेहान सिद्दीकी एक कराची बेस्ड कारोबारी हैं, जो बड़े पैमाने पर अमेरिका में होने भारतीय फिल्म सितारों के शोज को प्रमोट करते हैं.
FWICE के निशाने पर अब दिलजीत दोसांझ, गृह मंत्रालय से की अमेरिकी वीजा रद्द करने की‌ मांग
बहरहाल, FWICE का कहना है भारत और पाकिस्तान के बीच आई हालिया तल्खी के मद्देनज़र भारत के किसी भी कलाकार को पाकिस्तान में परफॉर्म नहीं करना चाहिए और न ही किसी पाकिस्तानी नागरिक द्वारा कहीं भी आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए. FWICE का कहना है कि ऐसा करना उनकी नजत में राष्ट्र-विरोधी गतिविधी है. इसी के मद्देनजर FWICE ने मीका सिंह के बाद अब अपना निशाना दिलजीत दोसांझ पर साधा है और गृह मंत्रालय से मांग की है कि उनका वीजा रद्द किया जाए ताक़ी वो रेहान सिद्दीकी द्वारा प्रमोट किये जा रहे शो‌ का हिस्सा न बन सकें.
उल्लेखनीय है कि FWICE ने अलग से जारी किये गये एक पत्र ने कहा कि उनकी तरफ से दिलजीत दोसांझ को भी अपना परफॉर्मेंस कैंसल करने की गुजारिश की गयी है. इस पत्र में इस बात का भी दावा किया है कि उन्हें पाक नागरिक रेहान सिद्दीकी द्वारा प्रमोट किये जा रहे शो में अभिनेता सैफ अली खान और गायिका श्रेया घोषाल के परफॉर्म करने की जानकारी भी मिली है. ऐसे में FWICE ने सभी कलाकारों से गुजारिश की है कि ऐसे किसी कार्यक्रम में शिरकत न करें जिनका संबंध पाकिस्तान अथवा किसी पाकिस्तानी नागरिक से हो.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में FWICE ने मीका सिंह पर इंडस्ट्री में बैन करने का फरमान जारी किया था. मीका ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 में बदलाव के चंद दिनों के भीतर यानी 8 अगस्त कराची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक अरबपति रिश्तेदार के यहां जाकर परफॉर्म किया था, जिसके बाद नाराज FWICE ने उनपर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था. इसके बाद मीका ने FWICE के मुम्बई स्थित दफ्तर में आकर इंडस्ट्री की मदर बॉडी FWICE से माफी मांग ली. इसके बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए मीका ने कहा था कि वो अब ऐसी गलती कभी नहीं दोहराएंगे.
अब देखना होगा कि क्या गृह मंत्रालय FWICE के दिलजीत दोसांझ के खिलाफ 03, 2019 को लिखे इस पत्र का संज्ञान लेता है या नहीं. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि FWICE के इस रुख के बाद क्या दिलजीत दोसांझ अमेरिका में अपने कार्यक्रम को रद्द करते हैं या नहीं.
VIDEO: Sonakshi Sinha ने उठाई मुम्बई के आरे कॉलोनी में पेड़ों के काटे जाने के फ़ैसले के खिलाफ आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget