एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

First Bollywood Expensive Movie: हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म जिसने इतिहास रच दिया था. उस दौर में किसी प्रोड्यूसर के लिए इतना पैसा लगाना बड़ी बात होती थी लेकिन के आशिफ ने वो कर दिखाया था.

First Bollywood Expensive Movie: बड़े स्टार महंगी फिल्मों को साइन करते हैं और स्टार फेस को देखते हुए प्रोड्यूसर्स भी खूब पैसा लगा देते हैं. महंगी फिल्में जब बजट से दोगुना-तीन गुना कमाई करती हैं तो बढ़िया है लेकिन अगर फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाती है तो प्रोड्यूसर्स को बड़ा लॉस होता है.

अगर महंगी फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में लिस्टेड हैं, लेकिन यहां बात बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म की कर रहे हैं जो उस दौर के हिसाब से बहुत ज्यादा महंगी थी.

जी हां, हम बात फिल्म मुगल-ए-आजम की कर रहे हैं जिसका बजट बहुत ज्यादा था. बताया जाता है कि इस फिल्म के सेट को लगाने में सबसे ज्यादा पैसा खर्च हुआ था. 'मुगल-ए-आजम' हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जाती है. चलिए आपको इस फिल्म का बजट, कलेक्शन और इससे जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं.


बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

बॉलीवुड की पहली सबसे मंहगी फिल्म थी 'मुगल-ए-आजम'

आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा की पहली सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है. 1960 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपये था. इस अमाउंट को के आसिफ ने अकेले लगाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, के आसिफ ने उस समय कुछ प्रोड्यूसर्स से पैसा लगाने के लिए बात की थी लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ.

के आसिफ को विश्वास था कि 'मुगल-ए-आजम' को दर्शकों का प्यार मिलेगा और फिल्म अच्छी कमाई करेगी इसलिए उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर फिल्म बनाई. के आसिफ ने ना सिर्फ फिल्म का प्रोडक्शन संभाला बल्कि उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी और इसे डायरेक्ट भी किया.


बॉलीवुड की पहली सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? बॉक्स ऑफिस मच गई थी धूम, नाम पहचाना?

इसी रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के सेट को लगाने में 15 से 25 लाख रुपये लगा था. वहीं कलाकारों की फीस और बाकी खर्चों को मिलाकर फिल्म को बनाने में लगभग 1.5 करोड़ रुपये का खर्चा आया था. 60's में ये बहुत बड़ा अमाउंट होता था. 

'मुगल-ए-आजम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म मुगल-ए-आजम का बजट 1.5 करोड़ रुपये था और फिल्म ने कई गुना ज्यादा की कमाई की थी. वहीं Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड था. फिल्म का वर्डिक्ट ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर था.

ओटीटी पर 'मुगल-ए-आजम'

5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई फिल्म मुगल-ए-आजम ब्लैक एंड व्हाइट थी जिसे बाद में रंगीन पर्दे पर भी रिलीज किया गया. अब तक इस फिल्म को कई बार री-रिलीज किया जा चुका है और हर बार दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिल जाता है.

अगर आप ये फिल्म ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो जी5 पर फ्री में देख सकते हैं. बता दें, के आसिफ के निर्देशन और निर्माण में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर, निगार सुल्ताना, दुर्गा खोटे और अजीत जैसे कलाकार मुख्य रोल में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: Mahima Chaudhry Hit Movies on OTT: ओटीटी पर फटाफट देख लें महिला चौधरी की ये 6 फिल्में, बन जाएगा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget