एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार ने फिल्म 'गंगा जमुना' के लिए किससे सीखी थी भोजपुरी भाषा, खुला राज

बॉलीवुड को जिनपर नाज है उनमें से एक हैं दिलीप कुमार. आज इस महान कलाकार का जन्मदिन है. 'गंगा जुमना' फिल्म में उन्होंने पर्दे पर ऐसी भोजपुरी बोली जिसकी चर्चा आज भी गाहे बगाहे हो ही जाती है. भोजपुरी उन्होंने कहां और कैसे सीखी इसका एक रोचक किस्सा है.

नई दिल्ली: दिलीप कुमार आज 97 साल के हो गए. वो हिंदी सिनेमा की अजीमों शान शख्सियत हैं, जिनकी लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी है. बॉलीवुड के कई सुपरस्टार आज भी दिलीप कुमार की नकल करते हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं. वे कई मंचों से कह चुके हैं कि कई फिल्मों में उन्होने दिलीप कुमार की कॉपी करने की कोशिश की है.

आज दिलीप कुमार की एक ऐसी ही फिल्म का जिक्र करेंगे जिसमें, उन्होंने ठेठ भोजपुरी किरदार को अंजाम दिया. यह फिल्म थी गंगा जमुना. ये फिल्म 1961 में रिलीज हुई थी. खास बात यह है कि इस फिल्म को दिलीप कुमार ने लिखा भी था और वे ही इसके निर्माता भी थे. इस फिल्म के डायलॉग वजाहत अनवर ने लिखे थे, जिन्होंने मुगल-ए- आज़म के डायलॉग लिखे थे, जो आज भी मशहूर हैं.

इस फिल्म में दिलीप कुमार गांव के एक ऐसे युवक का रोल निभाते हैं, जो अल्हड़ और एकदम मासूम था, लेकिन बाद में हालात ऐसे बनते हैं कि वह डाकू बन जाता है. जिस समय यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आई, उस समय देश के कई इलाकों में खास तौर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में डाकुओं का आंतक था. डाकुओं के उन्मुलन और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में इस फिल्म की अहम भूमिका थी.

VIDEO: आलिया भट्ट पर लग रहे हैं अवॉर्ड फिक्सिंग के आरोप, वायरल वीडियो पर रंगोली ने उठाए सवाल

इस फिल्म में दिलीप कुमार ने गजब की एक्टिंग की थी. उनकी भोजपुरी भाषा को सुनकर अच्छे अच्छे कलाकार हैरत में पड़ गए. अमिताभ बच्चन ने भी उनकी इस प्रतिभा और एक्टिंग की एक बार तारीफ की थी. दरअसल दिलीप कुमार की पैदाइश पाकिस्तान के पेशावर की है जहां पश्तो बोली जाती है. लेकिन दिलीप कुमार ने जिस तरह से इसमें भोजपुरी टोन को पकड़ा है, उससे लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं.

कल्कि कोचलिन ने ब्वॉयफ्रेंड संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, आठ महीने की प्रग्नेंसी में बढा 11 किलो वजन

दिलीप कुमार ने इस राज़ का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने भोजपुरी भाषा अपने माली से सीखी थी,यह माली उनके गार्डन को संवारा करता था और दिलीप कुमार से वह भोजपुरी में ही बात करता था. उनका माली बिहार का रहने वाला था, जिससे भोजपुरी सीखकर दिलीप कुमार ने इस फिल्म के ज़रिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया. यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई. इस फिल्म को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.

Dilip Kumar, Madhubala, थप्पड़ और कोर्ट... । Birthday Special

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget