एक्सप्लोरर

Dilip Kumar ने मधुबाला से किया इश्क फिर हुई अनबन, इस शर्त की वजह से टूट गया था दोनों का रिश्ता

Dilip Kumar 100th Birth Anniversary: दिलीप कुमार, मधुबाला से बहुत प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक शर्त की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था.

Dilip Kumar 100th Birth Anniversary: ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे. कई एक्ट्रेसेस से उनके नाम से जुड़े, लेकिन मधुबाला से उनका रिश्ता काफी चर्चा में था. दिलीप कुमार, मधुबाला से बहुत प्यार करते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए. आज दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर आपको दिलीप कुमार और मधुबाला (Madhubala) के इश्क और फिर तकरार की दिलचस्प कहानी आपको बताते हैं.

मधुबाला संग मशहूर रही दिलीप कुमार की जोड़ी

दिलीप कुमार ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्म नरगिस के साथ की थी, लेकिन मधुबाला के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था. अपनी ऑटोबायोग्राफी में दिलीप कुमार ने खुद स्वीकारा है कि वह मधुबाला की तरफ आकर्षित थे, लेकिन दोनों की लव स्टोरी मधुबाला के पिता की वजह से ज्यादा दिनों तक नहीं चली. मधुबाला की छोटी बहन मधुर भूषण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अब्बा को दिलीप कुमार उम्र के मामले में मधुबाला से बड़े लगते थे. हांलाकि, दोनों एक-दूसरे के लिए बने थे और बहुत खूबसूरत कपल था, लेकिन अब्बा इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. मधुबाला उनकी सुनती नहीं थीं और कहा करती थीं कि वह उन्हें प्यार करती हैं. 

रिश्ते में ऐसे पड़ी दरार

बीआर चोपड़ा की फिल्म नया दौर को लेकर मधुबाला के पिता ने कोर्ट केस कर दिया था. बताया जाता है कि मधुबाला ने 'नया दौर' के लिए 15 दिन की शूटिंग भी की थी. फिर बीआर चोपड़ा ने शूटिंग लोकेशन बदलकर भोपाल कर दिया था, जो मधुबाला के पिता को अच्छा नहीं लगा. इसके बाद मधुबाला ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, तो बीआर चोपड़ा ने उन पर केस कर दिया था. वहीं, दिलीप कुमार ने उनके खिलाफ गवाही दी थी, जिससे उनके रिश्तों में खटास आ गई. इसके बाद दिलीप कुमार और मधुबाला के पिता के बीच मनमुटाव हो गया था.

दिलीप कुमार ने मधुबाला को शादी के लिए किया अप्रोच

हालांकि, बाद में अदालत में उनके बीच समझौता भी हो गया, लेकिन तब तक रिश्ते में इतनी दरारें आ गई थीं. जिसे भर पाना बहुत मुश्किल हो गया था. इसके बाद भी दिलीप कुमार ने मधुबाला को शादी के लिए अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने दिलीप कुमार के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे मानना एक्टर ने मुनासिब नहीं समझा. 

दिलीप कुमार ने नहीं मानी मधुबाला की शर्त

दरअसल, कोर्ट में समझौता होने के बाद दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने कहा कि चलो हम लोग शादी कर लेते हैं. इस पर मधुबाला  (Madhubala) ने कहा कि शादी मैं जरूर करूंगी, लेकिन इससे पहले आप मेरे पिता से माफी मांगिए, लेकिन दिलीप कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया. मधुबाला कहा कि उनके गले लग जाइए, लेकिन दिलीप कुमार इस पर भी राजी नहीं हुए. इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

यह भी पढ़ें- ''काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को करते हाईलाइट", डेटिंग लाइफ में दखल देने वालों पर भड़कीं नरगिस फाखरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget