एक्सप्लोरर

Fact Check: शाहिद अफरीदी से मिले थे अजय देवगन, आग की तरह फैल रही वायरल फोटो की सच्चाई जानिए

WLC 2025: अजय देवगन और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हाल की बताकर शेयर की जा रही हैं. हालांकि, इन तस्वीरों का सच वो नहीं है जो आपको दिखाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर अजय देवगन और शाहिद अफरीदी की कई तस्वीरें हाल की बताकर शेयर की जा रही हैं. ये तब हुआ जब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का चौथा मुकाबला, इंडिया लीजेंड्स और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच 20 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में होना था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया क्योंकि इसे लेकर आलोचनाएं और आक्रोश देखने को मिला था.

इस फोटो में अजय देवगन और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हंसते हुए और बातचीत करते दिख रहे हैं. हालांकि, जब हमने फोटो का सच जानने की कोशिश की कि आखिर ये फोटो हाल की है या पुरानी तो सच सामने आया.

अजय देवगन की फोटो को लेकर दावा क्या है?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया था. इसके बाद इंडिया-पाकिस्तान के बीच पहली बार मैच होने वाला था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर आक्रोश फैला.

साथ ही, हरभजन सिंह और शिखर धवन जैसे बड़े खिलाड़ियों ने खेलने से मना भी कर दिया. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया पाकिस्तान के बीच मैच रद्द कर दिया गया.  इसके बाद ये फोटो वायरल होने लगीं. इन्हें शेयर कर हाल का बताया गया और अजय देवगन को ट्रोल किया जाने लगा.

एक यूजर ने लिखा, ''अजय देवगन ने शाहिद अफरीदी से खुशी-खुशी मुलाकात की. इन सेलेब्स की देशभक्ति सिर्फ पीआर तक ही सीमित रहेगी. बाकी ये पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं और देश की जनता की इन्हें कोई परवाह नहीं है.''

 

इसके अलावा कई दूसरे यूजर्स ने ऐसे ही दावे किए, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं. WCL के को-ओनर और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को लेकर ये दावा तब किया जा रहा है जब उनकी 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज होने वाली है.


Fact Check: शाहिद अफरीदी से मिले थे अजय देवगन, आग की तरह फैल रही वायरल फोटो की सच्चाई जानिए

क्या है इस फोटो का सच?

असल में ये फोटो हाल की है ही नहीं बल्कि पिछले साल की है. इसलिए जो इसे हाल की फोटो समझकर अजय देवगन को ट्रोल कर रहे हैं उन्हें इसका सच हम नीचे बाकायदा सबूत के साथ दिखाएंगे. हमने सोशल मीडिया खंगाला, तो इन्हीं झूठे दावों वाले पोस्ट के नीचे कुछ लोगों ने कमेंट करके बताया था कि ये तस्वीरें पुरानी हैं. उन्होंने इसका सबूत भी दिया.


Fact Check: शाहिद अफरीदी से मिले थे अजय देवगन, आग की तरह फैल रही वायरल फोटो की सच्चाई जानिए

हमने यहां से आइडिया लेकर गूगल पर पिछले साल जुलाई के महीने की खबरें देखीं. इसके लिए हमने गूगल टूल की मदद से जुलाई 2024 की दो तारीखों के बीच की डेट सेट की और कीवर्ड की मदद ली, तो हमें ANI की एक स्टोरी मिली, जो 6 जुलाई 2024 को पब्लिश हुई थी.

इस स्टोरी में बताया गया था कि अजय देवगन ने WCL के दौरान शाहिद अफरीदी से मुलाकात भी की थी. इसमें मौजूद वीडियो में अजय देवगन उन्हीं कपड़ों में नजर आ रहे हैं जैसे वो गलत दावे से वायरल फोटो में नजर आ रहे हैं.


Fact Check: शाहिद अफरीदी से मिले थे अजय देवगन, आग की तरह फैल रही वायरल फोटो की सच्चाई जानिए

इसके अलावा, फेसबुक पर भी एक पुराना पोस्ट मिला, जिसमें अजय देवगन मैदान में जाकर शाहिद अफरीदी से बात करते दिख रहे हैं. इसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं. साफ है कि ये तस्वीरें पुरानी हैं और इन्हें गलत दावे से हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है.

बता दें कि मैच के आयोजनकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 20 जुलाई को भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द होने की पुष्टि करने के साथ-साथ माफी भी मांगी थी.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget