एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? फिल्म के प्लॉट और स्टार कास्ट तक सब जानें

Dhurandhar: रणवीर सिंह 'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. फैंस इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानते हैं इसे सीबीएफसी से क्या सर्टिफिकेशन मिला है.

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019) की रिलीज़ के 6 साल बाद निर्देशक आदित्य धर अपनी पहली फ़िल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म निर्माता ने रणवीर सिंह के साथ मिलकर 'धुरंधर' के साथ स्पाई की दुनिया में कदम रखा है. "धुरंधर" साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है और अपने पहले लुक के साथ ही इसने धूम मचा दी है.

वहीं  22 अगस्त को, धुरंधर के ट्रेलर को सीबीएफसी से यू/ए रेटिंग के साथ सर्टिफिकेशन मिल गया.रेटिंग कार्ड की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिससे ट्रेलर रिलीज़ को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. जानते हैं ट्रेलर का रनटाइन कितना है और इसका प्लॉट और स्टार कास्ट क्या है.

कितना है ट्रेलर का रन टाइम
ऑनलाइन वायरल हो रहे धुरंधर को मिले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सर्टिफिकेशन के मुताबिक, ट्रेलर 2 मिनट 42 सेकंड का है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक ट्रेलर की तारीख की घोषणा नहीं की है. वहीं फिल्म की रिलीज़ में अभी 3 महीने बाकी हैं, लेकिन दर्शक रणवीर के खलनायक अवतार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

धुरंधर का क्या है प्लॉट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सच्ची घटनाओं पर आधारित है. हालाँकि अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल्ड जानकारी नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभाएंगे. खबर है कि यह फिल्म पाकिस्तान में भारत के स्पेशल एजेंटों की बहादुरी की कहानी पर बेस्ड है.

धुरंधर के सेट पर क्या हुआ था
17 अगस्त को, ऐसी खबरें आईं कि लगभग 100 क्रू सदस्यों को फ़ूड पॉइज़निंग के संदिग्ध मामले के बाद लेह के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बाद में, इन खबरों को खारिज कर दिया गया और यह खुलासा हुआ कि "लोकल पॉल्यूशन की प्रॉब्लम के कारण ऐसा हुआ था."

धुरंधर का पहला लुक और कब होगी रिलीज?
धुरंधर के पहले लुक में रणवीर सिंह बेहद ख़तरनाक लग रहे हैं, लंबे बालों और मुँह में सिगरेट लिए अभिनेता, इस अंदाज़ में मारते और पीटते हैं, मानो यह कोई मुश्किल काम न हो, बैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक के साथ काफी वॉयलेंस भी हैं.  रणवीर के अलावा, निर्माताओं ने फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों, जिनमें संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना शामिल हैं, के भी पहले लुक जारी कर दिए हैं.  फिल्म के मेन किरदारों में से एक अर्जुन रामपाल पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं.

धुरंधर का आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

 

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 19: कब है बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर? किस टाइम पर और कहां देख सकेंगे ये शो? जानें- पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget