एक्सप्लोरर

जब सुपरस्टार को टैक्सी ड्राइवर समझ शख्स ने कही थी रेड लाइट एरिया में छोड़ने की बात, सड़क से गायब हो गई थीं सारी टैक्सियां! ये थी वजह

एक बॉलीवुड सुपरस्टार ऐसा था जिनके लिए फैंस ने मिलकर कुछ ऐसा कर डाला था कि मुंबई की सड़कों से टैक्सियां ही गायब हो गई थीं. 50-60 के दशक का ये एक्टर ना जाने कितने दिलों की धड़कन था.

Filmy Kissa: शाहरुख खान हो या सलमान खान, अमिताभ बच्चन हो या धर्मेंद्र, इन सितारों की फैन फॉलोविंग करोड़ों में है. कई बॉलीवुड सितारों का स्टारडम ऐसा है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं. यही हाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का भी है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ 21वीं सदी में हो रहा है. इससे पहले 20वीं सदी के हीरोज के पीछ भी स्टार्स के लिए फैंस का प्यार देखने लायक होता था.

50-60 के दशक में एक बॉलीवुड सुपरस्टार ऐसा था जिनके लिए फैंस कुछ भी कर जाने को तैयार थे. उस एक्टर के लिए फैंस ने मिलकर कुछ ऐसा कर डाला था कि मुंबई की सड़कों से टैक्सियां ही गायब हो गई थीं. इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि उस सुपरस्टार को किसी ने गलती से टैक्सी ड्राइवर समझ लिया था.

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका है ये एक्टर
ये सितारा कोई और नहीं, बल्कि उस जमाने में लड़कियों के दिलों की धड़कन कहलाने वाले देव आनंद थे. 1946 में हम एक हैं से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले देव आनंद ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनकी एक फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' भी थी. देव आनंद के करीबी चूड़ीवाला ने मुंबई मिरर को बताया कि कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार को एक शख्स ने वाकई में टैक्सी ड्राइवर'समझ लिया था.

जब सुपरस्टार को टैक्सी ड्राइवर समझ शख्स ने कही थी रेड लाइट एरिया में छोड़ने की बात, सड़क से गायब हो गई थीं सारी टैक्सियां! ये थी वजहजब सुपरस्टार को टैक्सी ड्राइवर समझ शख्स ने कही थी रेड लाइट एरिया में छोड़ने की बात, सड़क से गायब हो गई थीं सारी टैक्सियां! ये थी वजह

जब एक्टर को शख्स ने समझा था टैक्सी ड्राइवर
दरअसल देव आनंद फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' में क्लब डांसर सिल्वी का रोल निभाने वाली शीला रमानी को लेने के लिए ताज महल होटल के बाहर रुके थे. इस दौरान एक विदेशी ने उन्हें 'टैक्सी ड्राइवर' समझ लिया और उन्हें रेड लाइट एरिया में ले जाने के लिए कहा. फिर देव आनंद ने उन्हें बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद वो विदेशी उनसे माफी मांग कर वहां से चला गया.

जब सुपरस्टार को टैक्सी ड्राइवर समझ शख्स ने कही थी रेड लाइट एरिया में छोड़ने की बात, सड़क से गायब हो गई थीं सारी टैक्सियां! ये थी वजहजब सुपरस्टार को टैक्सी ड्राइवर समझ शख्स ने कही थी रेड लाइट एरिया में छोड़ने की बात, सड़क से गायब हो गई थीं सारी टैक्सियां! ये थी वजह

इस वजह से गायब हो गई थीं टैक्सियां
जब देव आनंद की फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' रिलीज हुई तो यही घटना मुंबई की सड़कों से टैक्सियों के गायब होने की वजह साबित हुई. देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी में बताते हैं कि जब उनकी फिल्म रिलीज हुई तो सभी टैक्सी ड्राइवरों ने अपने यूनियन नेताओं के साथ एक सिनेमा घर के बाहर अपनी टैक्सियां खड़ी कर दीं. इसके बाद उन्होंने एक साथ मिलकर फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' देखी. इस वजह से उस शाम मुंबई की सड़कों पर से टैक्सियां ​​गायब हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: Madness Machayenge Promo: खली ने कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के खींचे बाल, जमीन पर पटका! देखें वीडियो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम
'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget