एक्सप्लोरर

47 साल की इस एक्ट्रेस का दो बार हो चुका है तलाक, अब बोली- 'चार बार कर सकती हूं शादी, मुझे शर्म नहीं...'

Deepshikha Nagpal: दीपशिखा नागपाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने दो तलाक पर बात की. साथ ही ये भी कहा कि वे उन्हें तीसरी क्या चौथी शादी करने में भी कोई बुराई नजर नहीं आती है.

Deepshikha Nagpal On Marriage: दीपशिखा नागपाल ने 'बादशाह' और 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी बटोरी थी. हालांकि वे बॉलीवुड में पहचान नहीं बना पाईं. उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दो असफल शादियों के बारे में बात की और ये भी कहा कि अगर चीजें सही रहें तो वे फिर से नया रिलेशनशिप बना सकती हैं. दीपशिखा ने ये भी कहा कि उनके एक्स पार्टनर को ब्लेम करनेके लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन वह अपनी अनसक्सेसफुल शादी के लिए अपनी लाइफ में गलत समय को जिम्मेदार ठहराती हैं.

तीन नहीं चार बार भी कर सकती हूं शादी
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दीपशिखा से पूछा गया कि क्या वह एक बार फिर से शादी करने के बारे में सोचेंगी . इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि एक से ज्यादा बार शादी करने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि वह पहले ही दो तलाक से गुज़र चुकी हैं. दीपशिखा ने कहा,"मैं तीन बार, चार बार शादी कर सकती हूँ - मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है. कम से कम मैं अपनी लाइफ जी रही हूं. जब मैं दो लोगों को देखती हूं जो आपस में नहीं मिलते..."

अपने पार्टनर के लिए नहीं थी सही
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शायद वह अपने एक्स पार्टनर के लिए सही इंसान नहीं थीं. एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने हमेशा गलत कारणों से शादी की. आपको हमेशा सही कारणों से शादी करनी चाहिए, इसलिए मैं हर चीज के लिए लड़के को दोष नहीं दे सकती. मुझे लगता है कि मैं एक कट्टर रोमांटिक हूं. मैं प्यार में विश्वास करती हूं, मैं रोमांस में विश्वास करती हूं, मैं शादी में विश्वास करती हूं,दो लोग एक साथ हो सकते हैं. इसलिए, अगर यह काम नहीं कर रहा है, तो इसे बर्बाद करने के बजाय अपना जीवन जीना बेहतर है. आपको अपना जीवन जीना चाहिए."

रिश्ते से बाहर आने में पांच से छ साल लग गए
उन्होंने बताया कि अपनी पहली शादी से आगे बढ़ने और दोबारा शादी करने के बाद भी, चीजें ठीक नहीं रहीं. अभिनेत्री ने बताया कि उनके मनोचिकित्सक ने उन्हें बताया कि उनके रिश्तों का पैटर्न अलग है. वह आसानी से रिश्तों में नहीं आती हैं, और उन्हें उनसे बाहर निकलने में बहुत समय लगता है. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे पाँच से छह साल लग जाते हैं. मैं अपराध बोध से घिर गई, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे इस पैटर्न को तोड़ना होगा. इसलिए मैंने बौद्ध जीवन जीने की कला की मदद ली.  नए तरीकों की खोज करने के बाद, उन्हें समझ में आने लगा कि उनके साथ ये चीजें क्यों हो रही थीं.

"मैंने अपने स्टैंडर्ड और एनर्जी को बढ़ाया है ताकि मैं फिर से वही गलत ऑप्शन न चुनूं. मैंने खुद पर काम किया है. इसलिए अब, भले ही मैं सात साल से अकेली हूँ, मुझे ऐसा नहीं लगता कि 'हे भगवान, कोई नहीं है.' यह ठीक है. सही व्यक्ति आएगा. अब, मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipshikkha Nagppal (@deepshikha.nagpal)

दीपशिखा की दो शादियां टूट चुकी हैं
बता दें कि दीपशिखा की पहली शादी जीत उपेंद्र से हुई थी और 2007 में वे अलग हो गए थे. इसके बाद उन्होंने 2012 में कैशव अरोड़ा से शादी की और 2016 में उनका तलाक हो गया था.

ये भी पढ़ें:-फिल्म मेकर मनीष गुप्ता पर ड्राइव को चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
Video: 'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ऐसी चेतावनी
'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ये वॉर्निंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget