एक्सप्लोरर

करण जौहर ने दीपिका-रणवीर को दी शादी की बधाई, कहा-  बेहद खूबसूरत जोड़ा है, नज़र उतार लो

Ranveer Deepika Wedding: दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में हुई है. शादी में उनके कुछ करीबी दोस्तों के अलावा परिवार के सदस्य शामिल हुए हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ के साथ शादी कर ली है. शादी के बाद दोनों सितारों को बधाईयां भी मिलनी शुरू हो गई हैं. सबसे पहले बधाई देने वालों में फिल्मकार करण जौहर हैं. उन्होंने दीपिका और रणवीर को ट्वीट के ज़रिए शादी की मुबारकबाद दी है. करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “बेहद खूबसूरत जोड़ा... नज़र उतार लो. दीपिका और रणवीर... बधाई हो... दोनों को प्यार... तमाम उम्र एक दूसरे को प्यार करते रहो और खुश रहो.” गौरतलब है कि दीपिका जब करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं, तभी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कुछ न कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया था. शो टेलेकास्ट होने से कुछ घंटे पहले ही दीपिका और रणवीर ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कह दिया था कि वो दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं. ये भी पढ़ें: ‘राम की हुई लीला’: इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी  दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में हुई है. इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्तों के अलावा परिवार के सदस्य शामिल हुए हैं. खबरों की मानें तो शादी में करीब 30 से 40 मेहमान ही शामिल हुए हैं. गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर दो बार शादी करेंगे. दरअसल आज यानि 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज़ के साथ शादी हुई है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन परिवार से आती हैं. उनके यहां शादियां कोंकणी रीति रिवाज़ से होती है. इसके बाद अब कल 15 नवंबर को दोनों एक बार फिर शादी करेंगे. इस बार सिंधी रीति रिवाज़ों से दोनों सितारे एक दूसरे से शादी करेंगे. सिंधी रीति रिवाज़ से शादी इसलिए होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं. उनके परिवार में सिंधी रीति रिवाज़ से शादी होती है. यहां देखें विला देल बलबियानेलो की शादी के दौरान की एक्सक्लूसिव वीडियो...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget