एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण बोलीं- पापा से सीखा एक बेहतर इंसान बनने का हुनर

प्रकाश पादुकोण ने अपनी बेटी को एक सुंदर व्यक्तित्व के साथ ही एक सुंदर व्यक्ति होने के संस्कार भी दिए और हर कदम पर अपने सपनों को हासिल करने की प्रेरणा के साथ ही उन्हें हासिल न कर पाने पर हारकर न बैठ जाने का जज्बा भी दिया.

करीब चार साल पहले दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया . मंच पर रेखा के हाथ से ‘ब्लैक लेडी’ को अपने हाथ में लेने के बाद दीपिका पादुकोण ने नम आंखों के साथ अपने पिता का एक खत पढ़ा. खत के जरिए दीपिका ने अपने मल्टीटैलेंट, सफल करियर, बिंदास शख्सियत और इस सबके बावजूद बेहद विनम्र स्वभाव का राज सबके साथ साझा किया.

दीपिका को एक सफल मॉडल और एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में तो सभी जानते हैं, लेकिन उस दिन प्रकाश पादुकोण की बेटी होने का उनका रूप दुनिया के सामने आया. देश में बैडमिंटन के लिए जमीन तैयार करने वाले प्रकाश पादुकोण ने अपनी बेटी को एक सुंदर व्यक्तित्व के साथ ही एक सुंदर व्यक्ति होने के संस्कार भी दिए और हर कदम पर अपने सपनों को हासिल करने की प्रेरणा के साथ ही उन्हें हासिल न कर पाने पर हारकर न बैठ जाने का जज्बा भी दिया.

डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में 5 जनवरी 1986 को जन्मीं दीपिका के परिवार में पिता के अलावा मां उज्जवला और छोटी बहन अनीशा हैं. बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से उनकी शुरूआती शिक्षा के बाद उन्होंने माउंट कैरेमल कॉलेज से आगे की पढ़ाई की. इसी दौरान वह मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना माना नाम बन गईं और बहुत से बड़े ब्रांड्स के लिए उन्होंने मॉडलिंग की. मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में वह इतनी व्यस्त रहीं कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विवद्यालय में समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं.

18 वर्ष की उम्र में दीपिका ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया. माता पिता को चिंता थी कि इतने बड़े शहर में उनकी लड़की अपने लिए कैसे जगह बना पाएगी, लेकिन वह अपनी बेटी को अपने दिल की सुन लेने देना चाहते थे. दीपिका को लिखे पत्र में उनके पिता ने कहा कि वह अपनी बेटी के सपनों के रास्ते में नहीं आना चाहते थे. और यही सोचकर उसे मुंबई जाने दिया कि अगर सफल हुई तो हम उस पर गर्व करेंगे और अगर सफल नहीं हो पाई तो उसे इस बात का मलाल नहीं रहेगा कि हमने उसे उसके मन की नहीं करने दी.

वह अपने माता पिता के घर में एक स्टार की तरह नहीं बल्कि एक बेटी की तरह जा कर रहती हैं. घर में मेहमान आए हों तो हॉल में सो जाती हैं, अपना बिस्तर खुद बनाती हैं और जीवन के हर उतार चढ़ाव में अपने पैर जमीन पर टिकाए रखने की कोशिश करती हैं.

दीपिका की फिल्मों की बात करें तो वह ‘बाजीराव मस्तानी’ से लेकर ‘पद्मावत’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ से लेकर ‘पीकू’ तक में तमाम तरह की भूमिकाएं निभा चुकी हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘छपाक’ में उन्होंने एक तेजाब हमले की पीड़िता का किरदार निभाकर अपने अभिनय को एक नया आयाम दिया है . उन्होंने जेएनयू प्रकरण में अपनी मौजूदगी से विचारधारा के स्तर पर एक वर्ग का समर्थन किया.

दीपिका को उसके पिता ने सलाह दी थी कि वह पैसे और सफलता को महत्व तो दे पर मानवीय मूल्यों, ईश्वर के प्रति आस्था और माता पिता को हमेशा इनसे पहले मानें, वह जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ही आगे बढ़ने का रास्ता निकालें और इस बात को हमेशा याद रखें कि आप हमेशा नहीं जीत सकते . कभी जो हारना पड़े तो उसे भी पूरे हौंसले के साथ स्वीकार करें. सफलता की ऊंचाइयों पर खड़े हर इनसान के लिए यह एक अनुकरणीय सीख है.

यहां देखिए दीपिका पादुकोण की फिल्मफेयर की पूरी स्पीच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget