एक्सप्लोरर

4 साल खाए धक्के, फिर चाऊमीन के लालच में दिया पहली फिल्म का ऑडिशन, साइड रोल ने इस एक्टर को बना दिया था स्टार

Deepak Dobriyal: दीपक डोबरियाल के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान नहीं था. उन्हें चार सालों तक संघर्ष करना पड़ा था. फिर एक फिल्म में मिले साइड रोल ने उनकी किस्मत बदल दी थी.

Deepak Dobriyal Career: फिल्मों में हीरो बनने का सपना आंखों में बसाए ना जाने कितने युवा हर रोज माया नगरी मुंबई पहुंचते हैं. कईं के सपने पूरे हो जाते हैं और कईं स्ट्रगल करते-करते हार मान लेते हैं. वहीं कईं संघर्ष की आग में तपकर मंजिल पा ही लेते हैं.  बॉलीवुड के एक एक्टर को भी कईं सालों तक खूब धक्के खाने पड़े थे. उन्होंने तमाम ऑडिशन दिए लेकिन फिल्मों में मौका नहीं मिल पा रहा था. फिर एक दिन चाउमीन के लालच ने उनकी किस्मत का ताला खोल दिया और फिर देखते ही देखते ये बॉलीवुड का स्टार बन गया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल दीपक डोबरियाल की. दीपक आज बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर अभिनेता हैं और वे दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. दीपक ने कॉमेडी हो या इंटेंस रोल सभी में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है.

दीपक को शुरू से बनना चाहते थे हीरो
उत्तराखंड के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले दीपक शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे. दीपक बहुत छोटे थे तभी उनकी फैमिली दिल्ली आ गई थी. यहां से दीपक ने 12वीं की पढ़ाई की और फिर उन्होंने फिल्मों में हीरा बनने की ठान ली. हालांकि उनकी फैमिली चाहती थी कि दीपक सरकारी नौकरी करे. लेकिन अपना सपना पूरा करने के लिए दीपक मुंबई जा पहुंचे थे.


4 साल खाए धक्के, फिर चाऊमीन के लालच में दिया पहली फिल्म का ऑडिशन, साइड रोल ने इस एक्टर को बना दिया था स्टार

चाऊमीन के लालच में मिला था दीपक को मिला था पहला रोल
दीपक मुंबई तो पहुंच गए थे लेकिन फिल्मों में हीरो बनाना आसान नहीं था. उन्हें चार साल तक स्ट्रग्ल करना पड़ा. लीड हीरो का सपना देखने वाले दीपक जब ऑडिशन देने जाते तो उन्हें नौकर के पोल ऑफर होते थे. शुरुआत में दीपक ने छोटे-मोटे रोल भी किए लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं थे. फिर एक दिन उनकी किस्मत का ताला खुल ही गया. दरअसल उनके एक दोस्त ने उन्हें चाऊमीन खिलाने का लालच दिया और उन्हें इरफान खान की फिल्म मकबूल के लिए ऑडिशन देने के लिए तैयार कर लिया, दीपक ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें ऑडिशन में सफलता हासिल हुई. फाइनली दीपक को विशाल भारद्वाज की ‘ओमकारा’ में उन्हें अपनी पहली भूमिका मिली थी.

दीपक डोबरियाल को इस फिल्म ने बना दिया था रातों-रात स्टार
अगले कुछ सालों में  दीपक ने ‘शौर्य’ और ‘दिल्ली-6’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में खुद को स्थापित किया. इसके बाद साल 2011 की हिट ‘तनु वेड्स मनु’ दीपक के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में आर माधवन और कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं दीपक को फिल्म में सपोर्टिंग रोल मिला था. हालांकि फिल्म में दीपक की कॉमिक टाइमिंग, डायलॉग डिलीवरी और शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना दिया. कईं क्रिटिक्स ने तो ये भी कहा कि वे कुछ सीन्स में माधवन पर भी भारी पड़े थे. इस फिल्म ने दीपक को रातों-रात स्टार बना दिया था.


4 साल खाए धक्के, फिर चाऊमीन के लालच में दिया पहली फिल्म का ऑडिशन, साइड रोल ने इस एक्टर को बना दिया था स्टार

दीपक डोबरियाल वर्क फ्रंट
अपने अब तक के करियर में  दीपक ने बॉलीवुड के कईं टॉप सितारों के साथ काम किया है, चाहे वह सलमान खान (दबंग और प्रेम रतन धन पायो), अजय देवगन (भोला), या सैफ अली खान (ओमकारा और लाल कप्तान) हों. एक्टर अब जल्द ‘द फ़ेबल’, राम रेड्डी की फिल्म में दिखाई देंगे जिसमें मनोज बाजपेयी भी हैं. ये इस साल के अंत में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने की फिल्म 'हनुमान' की तारीफ, सामने आई तेजा सज्जा और प्रशांत वर्मा से मुलाकात की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'अपने बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाओ', PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
'अपने बच्चों को शैतानी वामपंथियों से बचाओ', PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वेडिंग लुक वायरल, फैंस बोले- ऐसी होनी चाहिए थी 'धड़क' की एंडिंग
जाह्नवी-ईशान का वेडिंग लुक वायरल, फैंस बोले- ऐसी होनी चाहिए थी 'धड़क' की एंडिंग
आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानें डेनिश सिंगर के बारे में सबकुछ
आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानें डेनिश सिंगर के बारे में सबकुछ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget