एक्सप्लोरर

मौत ने यूं तोड़ दी एक्टर मोहित बघेल और 'ड्रीम गर्ल' डायरेक्टर राज शांडिल्य की दोस्ती

हाल ही में कैंसर से मौत का शिकार हुए अभिनेता मोहित बघेल लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य के अच्छे दोस्त थे. दोनों स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'छोटे मियां' के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे.

मुम्बई : पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'ड्रीम गर्ल' के लेखक/निर्देशक राज शांडिल्य शनिवार को कैंसर से मौत का शिकार हुए मोहित बघेल के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे. मोहित ने एक बाल कलाकार के तौर पर आज से 13 साल पहले स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'छोटे मियां' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसी दौरान एक लेखक के तौर पर अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे राज शांडिल्य उनके टच में आये थे. तभी से दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गये थे और बाद में 'कॉमेडी शो' में भी दोनों ने काम किया था.

12 दिसंबर, 2019 को राज शांडिल्य ने अपने होम टाउन झांसी में बड़ी धूमधाम से अपनी शादी की थी, जहां पर मोहित बघेल ने जमकर मस्ती थी. लेकिन इसी दौरान उन्हें पेट में असहनीय दर्द भी हुआ था. ऐसे में राज शांडिल्य ने उन्हें पेन किलर खाने की बजाय डॉक्टर से कंसल्ट करने की सलाह दी थी.

राज शांडिल्य ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया, "मेरी शादी से 3-4 महीने पहले से ही वो अपने दर्द के लिए पेन‌ किलर्स खाता आ रहा था, मगर मेरी शादी के दौरान उसे बेहिसाब दर्द महसूस हुआ. डॉक्टर के पास भेजा, तो डॉक्टर ने मोहित को सारे टेस्ट कराने को कहा और 5 दिन बाद उसे मथुरा में पता चला कि उसे कैंसर है, जो थर्ड स्टेज तक पहुंच गया है."

1 जनवरी, 2020 को राज ने भोपाल में अपनी शादी की भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी थी. लेकिन कैंसर के इलाज के चलते मोहित इसे अटेंड नहीं कर सके. फरवरी महीने में मोहित यशराज स्टूडियोज़ द्वारा बनायी जा रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' की बची हुई शूटिंग के लिए आखिरी बार मुम्बई आया था. लेकिन बिजी होने के उस वक्त मोहित और राज की मुलाकात नहीं हो पाई थी.

पिछले साल रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के लिए संवाद लिखनेवाले राज ने बताया कि फिल्म में पहले मोहित की जगह किसी और एक्टर को कास्ट किया गया था, लेकिन पहले कास्ट किये गये एक एक्टर में किसी समस्या के चलते बाद में राज के कहने पर मोहित को यह रोल मिला था.

राज बताते हैं, "एक तरफ जब मोहित दिल्ली के एम्स अस्पताल में किमोथेरिपी और मथुरा में कैंसर का इलाज करा रहे थे, तो दिलासा देने के लिए मैं लॉकडाउन को लेकर मैं अक्सर उससे एक मजाक किया करता था. मैं उसे कहता था - देख, मैंने तेरे लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रोक दिया है. तू जल्दी वापस आ, तो मैं सबकुछ शुरू करवाता हूं और हम फिर से साथ में किसी फिल्म के लिए काम करेंगे."

गौरतलब है राज शांडिल्य ने 15 मई को मोहित बघेल के साथ आखिरी मैसेज पर बात की थी. राज कहते हैं, "बेहद हंसमुख और मस्तमौला किस्म के मोहित का यूं छोटी सी उम्र में चला जाना मेरे यकीन से परे हैं".

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: नांदेड़ में साधु की गला रेतकर हत्या, बीजेपी बोली- कानून व्यवस्था संभालने में सरकार नाकाम Coronavirus: मानसून में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत, हम स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार- उद्धव ठाकरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget