एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नांदेड़ में साधु की गला रेतकर हत्या, बीजेपी बोली- कानून व्यवस्था संभालने में सरकार नाकाम

बीजेपी नेता राम कदम ने साधुओं की हत्या पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है.हत्यारे द्वारा हत्या के बाद दानपेटी लेकर भागने की कोशिश भी की गई लेकिन बाद में छोड़कर भाग गया.

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या के मामले से राज्य उबरा भी नही था कि बीती रात नांदेड़ में एक साधु के अलावा, गांव के ही एक और शख्स की गला रेतकर हत्या हो गई है. मामला नादेंड़ के उमरी तालुका के नागठाना इलाके का है जहां बीती रात साधु की हत्या की वारदात हुई. साधु बालब्रह्मचारी शिवाचार्य की हत्या की गई और शिवाचार्य के अलावा गांव के ही भगवान शिंदे नाम के शख्स की भी लाश मिली है. नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, रात 12 से साढ़े 12 बजे के बीच इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि आश्रम का दरवाजा अंदर से खोला गया है. दरवाजा तोड़कर आरोपी नहीं घुसा था. हत्या का शक गांव के ही एक साईनाथ नाम के शख्स पर लगा है.

बीजेपी नेता राम कदम ने साधु की हत्या पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है. नांदेड़ में साधु की हत्या से संत समाज आहत है. आदियोगी गौतम स्वामी ने महाराष्ट्र सरकार से हत्यारे को जल्द पकड़वाने की मांग की है.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, साधु शिवाचार्य की हत्या के बाद आरोपी साईनाथ ने मठ के साधु की डेड बॉडी उनकी कार में रखी और उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जाना चाहता था. लेकिन कार गेट में फस गई, जिससे मठ के छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादर जाग गए. उन्होंने चिल्लाकर आवाज़ दी और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी भाग गया.

इसी बीच आज सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और डेड बॉडी मिली जिस का नाम भगवान शिंदे है. पुलिस के मुताबिक मृतक भगवान शिंदे, आरोपी साईनाथ का साथी है. स्कूल के पास पाया गया मृतक शख्स और आरोपी भी लिंगायत समाज का ही है. आरोपी ने साधु की हत्या क्यों की और उसके बाद अपने साथी की हत्या क्यों की? पुलिस इस थ्योरी पर काम करते हुए इसकी जांच कर रही है. आरोप यह भी है कि हत्या के बाद आरोपी दान पेटी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सेवादारों के चिल्लाने के बाद में दानपेटी छोड़कर भाग गया. हत्या का कारण लूटपाट हो सकता है.

बालब्रह्मचारी शिवाचार्य नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधु थे. साधु शिवाचार्य महाराज साल 2008 से मठ में आए थे, जिसे निर्वाणी मठ संस्थान कहते हैं जो 100 साल पुराना मठ है. मृतक साधु का नाम रुद्र पशुपति शिवचारी महाराज है.

यह भी पढ़ें-

क्या कोरोना से लड़ने में सरकारी तंत्र फेल रहा, समझिए- लॉकडाउन से फायदा या फजीहत?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget