एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन और श्वेता के Ad को लेकर शुरू हुआ विवाद, हो सकता है केस दर्ज

केरल की आभूषण कंपनी के लिये अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी के डेढ़ मिनट के विज्ञापन की एक बैंक यूनियन ने आलोचना की है. यूनियन ने विज्ञापन को घृणित बताया और कहा कि इस विज्ञापन का मकसद बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है.

नई दिल्ली: केरल की आभूषण कंपनी के लिये अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी के डेढ़ मिनट के विज्ञापन की एक बैंक यूनियन ने आलोचना की है. यूनियन ने विज्ञापन को घृणित बताया और कहा कि इस विज्ञापन का मकसद बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है. आल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन ने विज्ञापनदाता आभूषण कंपनी कल्याण जूलर्स के खिलाफ मुकदमे की आज चेतावनी दी. संगठन ने कंपनी पर विज्ञापन के जरिये लाखों कर्मचारियों की भावना को आहत करने का आरोप लगाया है. ये भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर बोल्ड और बिंदास दिखीं भूमि पेडनेकर, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश, देखें तस्वीरें आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने आरोप लगाया कि विज्ञापन का जो विचार और लहजा दिखाया गया और इसका जो तात्पर्य है , वह घृणित और अपमाजनक है. इसका मकसद वाणिज्यिक लाभ के लिये बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है. अमिताभ बच्चन और श्वेता के Ad को लेकर शुरू हुआ विवाद, हो सकता है केस दर्ज वहीं कल्याण जूलर्स ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह कल्पना पर आधारित है. कल्याण जूलर्स ने दत्त को लिखे पत्र में कहा है , ‘‘यह पूरी तरह काल्पनिक है और हमारा बैंक अधिकारियों को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं है. ’’ ये भी पढ़ें: मुझे हिंदू विरोधी बताने से पहले 'मुल्क' देखें : अनुभव सिन्हा कंपनी के अनुसार इसके लिये विज्ञापन से पहले उद्घोषणा भी की गयी है. इसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है. विज्ञापन में बच्चन एक बुजुर्ग के किरदार में हैं और श्वेता नंदा उनकी बेटी बनी हैं. अमिताभ बच्चन और श्वेता के Ad को लेकर शुरू हुआ विवाद, हो सकता है केस दर्ज इसमें उस बुजर्ग व्यक्ति (अभिनेता बच्चन) को एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है जो अपने पेंशन खाते में आए अतिरिक्त धन को लौटाने बैंक जाता है. उसकी बेटी भी उसके साथ जाती है. वहां बैंक कर्मचारियों ने उस व्यक्ति के साथ कटु व्यवहार किया. ये भी पढ़ें: बचपन में भी अपने चार्म से सबको दीवाना बना लेती थीं प्रिया प्रकाश, देखें ये तस्वीर दत्ता ने कहा कि विज्ञापन में बैंक की गलत तस्वीर पेश की गयी है और लाखों कर्मचारियों की भावना को आहत किया गयाा है जो निदंनीय है. उन्होंने यह भी कहा , ‘‘ हम इसे सभी बैंकों की मानहानि का मामला मानते हैं. ’’  एआईबीओसी ने आभूषण कंपनी से इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है. उसने कहा कि अगर विज्ञापन वापस नहीं लिया जाता है , उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी. ये है वो Ad जिसे लेकर हो रहा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget