एक्सप्लोरर

#MeToo : सेक्शुअल हैरेसमेंट कमिटी का गठन करेगा CINTAA, रवीना टंडन और रेणुका शहाणे बनीं मेंबर

इस कमिटी में रेणुका शहाणे, फिल्म डायरेक्टर अमोल गुप्ते और पत्रकार भारती दुबे भी होंगी. इसके अलावा इस कमिटी में POSH (प्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरासमेंट) के वकील और मनोचिकित्सक भी होंगे.

मुंबई: बॉलीवुड में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के मद्देनजर सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिशन (CINTAA) ने‌ आज इस बात का ऐलान किया है कि वो‌ जल्द ही एक सेक्सुअल हैरासमेंट कमिटी का गठन करेगी. रवीना टंडन ने इस कमिटी में खुद ही आने और पीड़ितों की मदद की इच्छा जतायी है. यह जानकारी CINTAA की ओर से आयोजित प्रेंस कॉन्फ्रेंस में सुशांत सिंह ने दी. इस कमिटी में रेणुका शहाणे, फिल्म डायरेक्टर अमोल गुप्ते और पत्रकार भारती दुबे भी होंगी. इसके अलावा इस कमिटी में POSH (प्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरासमेंट) के वकील और मनोचिकित्सक भी होंगे.

सुशांत सिंह ने बताया कि यौन शोषण के मामले में जागरुकता फैलाने के लिए एक सब-कमिटी का भी गठन किया जायेगा, जो तरह-तरह के वर्कशॉप, काउंसिलिंग सेशन्स का आदि का आयोजन करेगी. इस सब-कमिटी में अभिनेत्री स्वरा भास्कर, वकील वृंदा ग्रोवर, POSH आदि मिलकर काम करेंगे. सुशांत सिंह ने बताया कि स्वरा भास्कर निजी तौर पर इन मसलों को लेकर पहले से ही कार्यरत हैं और उन्होंने इस मसले की गंभीरता को लेकर हमें अप्रोच किया था.

सुशांत ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि ये कमिटी इतनी ताकतवार बने कि अगर कोई आरोपी गुनहगार साबित हो तो इंडस्ट्री के लोग उसके साथ काम करने से मना कर दें और पूरी तरह से उसके साथ असहयोग करें. सुशांत ने कहा कि इस कमिटी को और प्रभावी बनाने के लिए हम तमाम प्रोड्यूसर से संपर्क करेंगे.

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर के मसले पर सवाल पूछे जाने और नाना पाटेकर को इस मामले में नोटिस जारी करने के सवाल पर सुशांत ने कहा कि अब ये मामला कानून‌ के अधीन चला गया है, तो अब हम इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं, मगर हमने नाना पाटेकर इस मामले में सफाई मांगी है, जिसका जवाब भी उन्होंने दिया है.

विनता नंदा द्वारा आलोकनाथ पर रेप का इल्जाम लगाये जाने के मसले पर बोलते हुए CINTAA के सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा कि आलोकनाथ ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है.

सुशांत ने कहा कि #MeToo मूवमेंट ने एक तरह से सभी को शॉक कर दिया है और हमारे सोचने के तरीके को झकझोर कर दिया है. उन्होंने कहा कि काम के बदले इस तरह के सेक्सुअल फेवर मांगने का मतलब है कि आप लोगों के लिए हमेशा के लिए दरवाजा बंद कर देते हो और ऐसे लोगों के टैलेंट की कोई कद्र नहीं करते हो.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के समस्या के अलावा काम करने के घंटों, सेट पर काम करने के अमानवीय हालातों, कम पेमेंट किये जाने जैसे तमाम मसले हैं, जिसपर प्रोड्यूसर्स और ब्रॉडकास्टर्स को तुरंत ध्यान देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget