एक्सप्लोरर

सरल शब्दों में मजबूत संदेश देती है 'हनुमान द दमदार' : चंकी पांडे

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे हमेशा पर्दे पर अपने कॉमिक के लिए जाने जाते रहे हैं. रुचि नारायण निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'हनुमान द दमदार' के लिए सलमान खान, जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों के साथ अपनी आवाज देने वाले चंकी का कहना है कि इस फिल्म का अंदाज कॉमिक है, लेकिन यह हल्के-फुल्के अंदाज में एक मजबूत संदेश देती है.

दो जून को रिलीज हो रही फिल्म 'हनुमान द दमदार' के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए चंकी ने बताया, "हमारे लिए यह फिल्म बहुत ही खास है. यह फिल्म हमारे धार्मिक मूल्यों और संस्कृति पर आधारित है, जिसे हम नई पीढ़ी को सिखाना चाहते हैं. चूंकि यह एनिमेटेड फिल्म है, इसलिए हमने बहुत ही हल्के-फुल्के माध्यम से फिल्म का सारांश बताने की कोशिश की है."

हनुमान के चरित्र पर इससे पहले भी 'मारुति', 'बाल हनुमान' और 'हनुमान रिटर्न्‍स' जैसी कई एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं.

चंकी से जब पूछा गया कि 'हनुमान द दमदार' में खास क्या है, तो उन्होंने बताया, "इसकी इसकी भाषा सबसे अलग है. हमने इस फिल्म में आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया है. आजकल के बच्चे जिस तरह के शब्दों और भाषा से परिचित हैं, हमने उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि वे अच्छी तरह समझ सकें."

'हाउसफुल' में पास्ता के किरदार ने उन्हें बच्चों का पसंदीदा बना दिया था और अब वह एक बार फिर फिल्म 'हनुमान द दमदार' के साथ बच्चों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं.

इस फिल्म में चंकी ने टूर गाइड 'नाजुक' के लिए आवाज दी है. इसके बारे में चंकी ने बताया, "नाजुक गाइड बहुत ही नाजुक है. यह एक एनिमेशन से भरी फिल्म है, जिसमें हमने काफी अलग-अलग चीजों को शामिल किया है. इस फिल्म को लेकर लोगों का मानना है कि यह केवल एनिमेटेड फिल्म हैं, जिसके लिए हमने अपनी आवाज दी है, लेकिन ऐसा वास्तव में नहीं है. इस फिल्म के लिए हमने अभिनय भी किया है."

उन्होंने कहा, "रुचि ने इस फिल्म के लिए हमसे अभिनय करवाया. आप जब फिल्म देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि इस फिल्म में आपको किरदारों को आवाज देने वालों के व्यक्तित्व की झलक नजर आएगी."

फिल्म से जुड़े अनुभवों के बारे में चंकी कहते हैं, "इस फिल्म का अनुभव मेरे लिए बहुत खास है. मैंने इसमें अपनी आवाज देने के साथ-साथ अभिनय का भी लुत्फ उठाया, जो एक अलग अनुभव है. मैं इसकी निर्माण प्रक्रिया को भी करीब से समझा. मैं कह सकता हूं कि यह एक बेहतरीन फिल्म है और मैंने इसका भरपूर आनंद उठाया."

चंकी हाल ही में फिल्म 'बेगमजान' में नकारात्मक किरदार निभाते नजर आए थे, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी.

चंकी से जब उनकी आगामी परियोजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "अभी मैं इस फिल्म के प्रचार में व्यस्त हूं. इसके अलावा मैं एक तेलुगू फिल्म कर रहा हूं. हाउसफुल श्रृंखला की चौथी कड़ी 'हाउसफुल 4' पर भी काम शुरू होना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर महा-प्रलय, 'जेलर 2' से टकराएंगी 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
'जेलर 2' से इस फ्राइडे टकराएंगी 'नई नवेली' समेत 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है मामला
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें मामला

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget