एक्सप्लोरर

धोखाधड़ी का केस निरस्त करवाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने खटखटाया SC का दरवाजा, नोटिस जारी

Remo D Souza fraud case: फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपने खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के एक मामले को निरस्त करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. हालांकि कोर्ट ने केस पर रोक लगाने से मना कर दिया है.

 Remo D Souza fraud case: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. रेमो गाज़ियाबाद में अपने खिलाफ चल रहा धोखाधड़ी का केस निरस्त करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. जस्टिस सूर्य कांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने मामले के शिकायतकर्ता के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है, कोर्ट ने मुकदमे पर रोक लगाने से मना करते हुए कहा कि वह अगले सप्ताह मामले की सुनवाई करेंगे.

क्या है रेमो डिसूजा पर आरोप
बता दें कि 2016 में दर्ज इस केस में रेमो पर फ़िल्म 'अमर मस्ट डाई' बनाने के लिए गाज़ियाबाद के सतेंद्र त्यागी से 5 करोड़ रुपए लेने और वादे के मुताबिक दोगुनी रकम न लौटाने का आरोप है. त्यागी का कहना है कि उन्होंने 2013 में रेमो को पैसे दिए थे. लेकिन यह फिल्म कभी बनी ही नहीं. पुलिस इस मामले में जांच पूरी कर रेमो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट पहले ही केस रद्द करने से मना कर चुकी है. 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? 
आज हुई संक्षिप्त सुनवाई में जजों ने रेमो को वकील से पूछा कि वह 2020 में कोर्ट से जारी समन को रद्द करवाने 2024 में सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं? वकील ने बताया कि उनकी रिवीजन याचिका हाई कोर्ट में लंबित थी. इस पर बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अपनी तरफ से समन को चुनौती देने में देरी नहीं की है. इसलिए, हम मामले से जुड़े पक्षों को नोटिस जारी कर रहे हैं. 

रेमो डिसूजा ने कई फिल्मों का किया है डायरेक्शन
रेमो डिसूजा बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कई फालतू, एबीसीडी और रेस 3 जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया है. इतना ही नहीं रेमो छोटे पर्दे पर कई डांस शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं. वे डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार्स, डांस प्लस और डीआईडी लिटिल मास्टर जैसे शो के जज रहे हैं. 

फिलहाल रेमो निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'बी हैप्पी' जल्द ही रिलीज होन वाली है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: World Diabetes Day 2024: सोनम कपूर से सामंथा तक, डायबिटीज के शिकार हैं ये सेलिब्रिटी, जानें कैसे दे रहे बीमारी का मुंह तोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget