एक्सप्लोरर

जब शूट के दौरान शाहरुख खान ने कही थी मन्नत खरीदने की बात, कोरियोग्राफर ने सुनाया किस्सा

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2001 में मन्नत खरीदा था. उससे पहले ही एक बार उन्होंने इसे खरीदने की बात कही थी.

Shah Rukh Khan Mannat: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान ने शाहरुख खान की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'यस बॉस' के गाने ‘बस इतना सा ख्वाब है’ की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. इस गाने का ‘मन्नत’ कनेक्शन भी सामने आया है.

अहमद खान ने सुनाया किस्सा

यह गाना मुंबई में फिल्माया गया था. अहमद खान ने कहा, "मैं ‘बस इतना सा ख्वाब’ की शूटिंग कर रहा था और यह गाना मेरे साथ ही शाहरुख खान, जतिन-ललित (जतिन पंडित-ललित पंडित) और इसमें शामिल अन्य युवाओं के लिए बहुत मायने रखता था. जावेद जी ने इस गीत को एक ऐसे यंग लड़के के लिए लिखा है, जो जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहता है. लेकिन फिर वह कहता है ‘बस इतना सा ख्वाब है’ इसलिए जब मैंने गाने की योजना बनाई तो मैं यह दिखाना चाहता था कि वह मुंबई की गलियों में रहने वाला एक सामान्य लड़का है, लेकिन वह बड़े सपने देखता है. हमने गाने में बच्चों के साथ ही कई कार्टून कैरेक्टर्स को भी शामिल किया."

मन्नत खरीदने का बना लिया था मन

‘इतना सा ख्वाब’ की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कोरियोग्राफर ने कहा, "एक बार हम बैंडस्टैंड में शूटिंग कर रहे थे और ‘मन्नत’ (शाहरुख खान के घर का नाम) के बाहर खड़े थे. हालांकि, तब वह ‘मन्नत’ नहीं था. मुझे अब भी याद है कि मैंने गाने की शूटिंग के लिए पास में खड़ी एक पारसी की गाड़ी पर शाहरुख को चढ़ा दिया था और फिर कुछ गड़बड़ हो गई थी. इसके बाद गार्ड ने हमें वहां से हट जाने के लिए कहा था. मुझे याद है कि शाहरुख ने मुझसे उस वक्त कहा था, 'शॉट लेना है खरीद लूं क्या?' मैंने शाहरुख से कहा था कि 'हां खरीद लो' फिर हम यहां अच्छे से शूटिंग करेंगे.“

कोरियोग्राफर ने बताया, “इस घटना ने मुझे एहसास कराया कि जब भी आप कुछ कहते हैं तो आपको अच्छी बात ही कहनी चाहिए क्योंकि यह सच हो सकता है. आप गाना देखें तो उसमें ‘मन्नत’ है." बता दं शाहरुख ने साल 2001 में वह बंगला खरीद लिया और उसे 'मन्नत' नाम दिया.

अहमद खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह जल्द ही कई सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे. वह जल्द ही फिल्म के आखिरी शेड्यूल पर काम करेंगे. शूटिंग अबू धाबी और दुबई में होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: करीना कपूर से कैसी है इब्राहिम अली खान की बॉन्डिंग, बॉलीवुड में रखने जा रहे हैं कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget