एक्सप्लोरर

Birthday Special: न कभी एक्टिंग सीखी न ही दिया स्क्रीन टेस्ट, फिर भी सेलिना जेटली ऐसे बन गईं पॉपुलर एक्ट्रेस

Celina Jaitly Birthday Special: सेलिना जेटली ने बिना स्क्रीन टेस्ट और एक्टिंग सीखे हुआ बॉलीवुड में डेब्यू किया. वहीं आज एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे से दूर हैं. सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट हैं.

साल 2003 में फिल्म 'जानशीन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिल्मी पर्दे से दूर हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं. एक्टिंग से दूर सेलिना सोशल मीडिया पर अपनी मधुर आवाज से फैंस को हैरान करती रहती हैं. वे शौकिया तौर पर गाने गाती हैं. 24 नवंबर को अभिनेत्री 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी.

सेलिना जेटली के बारे में
सेलिना जेटली आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता, मां और इकलौते भाई भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं. उनके पिता, कर्नल वी.के. जेटली और उनकी मां, मीता जेटली, दोनों ने ही भारतीय सेना में अपना योगदान दिया है. सेलिना भी अपने परिवार की छठी पीढ़ी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्मी का हिस्सा बनना चाहती थी लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्मों में ला दिया. सैन्य बैकग्राउंड की छाप सेलिना के व्यक्तित्व और विचार पर आज भी देखने के लिए मिलती है. खासकर, अपने माता-पिता को लेकर किए उनके पोस्ट काफी शानदार होते हैं.

जीता था फेमिना मिस इंडिया का खिताब 
2001 सेलिना जेटली के लिए किस्मत बदलने वाला साल था, क्योंकि इसी साल उन्होंने 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था, जिसके बाद वे इसी साल 2001 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चौथी रनर-अप रहीं.

साल 2003 में उन्हें पहली फिल्म 'जानशीन' मिली, जिसमें वे एक्टर फरदीन खान के साथ दिखीं, लेकिन बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों के लिए कभी भी स्क्रीन टेस्ट नहीं देना पड़ा था. उन्हें फिल्में उनके फेमिना मिस इंडिया के बाद मिली लोकप्रियता और उनकी खूबसूरती के आधार पर दी गई थीं.


Birthday Special: न कभी एक्टिंग सीखी न ही दिया स्क्रीन टेस्ट, फिर भी सेलिना जेटली ऐसे बन गईं पॉपुलर एक्ट्रेस

कभी नहीं ली ट्रेनिंग 
सेलिना ने कभी भी एक्टिंग की पेशेवर तरीके से ट्रेनिंग नहीं ली थी. उनका मानना था कि एक्टिंग ऐसी चीज है जिसे सिखाया नहीं जा सकता है, ये अंदर से आती है. एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले वे भी आर्मी में जाने का सपना देखती थीं, लेकिन उस वक्त महिलाओं को सिर्फ डॉक्टरी के जरिए ही आर्मी का हिस्सा बनने की अनुमति थी. इसलिए एक्ट्रेस ने डॉक्टर बनने के लिए पीएमटी एग्जामिनेशन भी दिया था और एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई.

अपने करियर में सेलिना जेटली साल 2003 में फिल्म 'खेल,' 2005 में आई कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री,' 2006 में आई 'अपना सपना मनी मनी,' 2008 में आई 'गोलमाल रिटर्न्स,' 2011 में आई 'थैंक यू,' और 2012 में आई 'विल यू मैरी मी' में नजर आई थीं. साल 2011 में ही एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रियाई उद्यमी और होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी की थी और एक साल बाद दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो इनकी आदत बन गई है', 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज
'ये तो इनकी आदत बन गई है', 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget