एक्सप्लोरर
ए.आर. रहमान के 51वें जन्मदिन पर सितारों ने दिल खोल कर दी मुबारकबाद
भारत के सबसे बड़े संगीतकार ए आर रहमान का आज 51वां बर्थडे है. 'बॉम्बे', 'ताल' और 'लगान' जैसी फिल्मों के संगीत के साथ, रहमान ने दुनियाभर में नाम कमाया है.

मुंबई: मशहूर हस्तियों ने ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजे जा चुके म्यूज़िशियन ए.आर. रहमान के 51वें जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी है. सभी ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की है. साल 1992 में फिल्म ‘रोजा’ के हिट गानों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रहमान चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, दो एकैडमी अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं. 'बॉम्बे', 'ताल' और 'लगान' जैसी फिल्मों के संगीत के साथ, रहमान ने दुनियाभर में नाम कमाया है. दिग्गजों ने उन्हें ट्विटर के जरिए से कुछ इस तरह बधाई संदेश भेजे हैं. सोनम कपूर ने लिखा, “ए. आर. रहमान सर को जन्मदिन की बधाई. हमारे जीवन में सुंदर संगीत का प्रकाश जोड़ने के लिए धन्यवाद.”
अदिति राव हैदरी ने कहा, “संगीत उस्ताद के लिए ढेर सारा प्यार और चमत्कार की कामना करते हैं. हैप्पी बर्थडे सर. आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं.”Happy birthday A.R. Rahman! 🎂 Thank you for lighting up our lives with your beautiful music, I wish you a spectacular year ahead. 🎉 @arrahman pic.twitter.com/IlufDU98dZ
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) January 6, 2018
Wishing all the love and more magic to the music maestro @arrahman. Happy birthday, Sir! 🎂 You are an inspiration to many! Love, light and happiness to you! 😊🌟🤗#HBDARRahman pic.twitter.com/SkRmNlvrXB — Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) January 6, 2018क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “उस्ताद ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान की कृपा बनी रहे.” ए.आर. मुरुगदौस ने कहा, “आपको आज के दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ये साल आपके लिए शानदार संगीत का साल हो.”
सिंगर मोहित चौहान ने लिखा, “ए.आर. रहमान सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें.”Wishing the Maestro, @arrahman, a very very happy birthday. May God bless you. pic.twitter.com/4GmOM5ecQn
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 6, 2018
Happy birthday @arrahman saab..may God always keep u in best of health & spirits.. — Mohit Chauhan (@_MohitChauhan) January 6, 2018संगीतकार सलीम मर्चेट ने भी बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे. आने वाला साल अद्भुत रहे.”
गायिका हर्षदीप कौर ने भी उन्हें मुबारकबाद दी और लिखा, “आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं हमेशा आपकी फैन रहूंगी.”Happy birthday AR have a wonderful year ahead! @arrahman pic.twitter.com/bU3U6C186T
— salim merchant (@salim_merchant) January 6, 2018
Wishing you a very Happy Birthday @arrahman Sir 🙏🏼 I’ll be a fan forever! pic.twitter.com/OIsFatUUnb — Harshdeep Kaur (@HarshdeepKaur) January 6, 2018अभिनेत्री श्रुति हासन ने लिखा, “अद्भुत ए.आर. रहमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”
अरमान मलिक ने कहा, “आशा है कि आपका सबसे अच्छा जन्मदिन होगा. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने संगीत करियर में इतनी जल्दी आपके साथ काम करने का मौका मिला. आप सभी भारतीय संगीतकारों के लिए सच्ची प्रेरणा हैं. मैं कामना करता हूं कि आप भारतीयों को गौरवान्वित बनाए रखें.Wishing the amazing @arrahman a very happy birthday !!!! 🎉
— shruti haasan (@shrutihaasan) January 6, 2018
.@ARRahman sir! Hope you have the best birthday ever. I feel blessed to have had the opportunity to work with you so early on in my musical career. You’re a true inspiration for all us Indian Musicians. I pray and wish that you keep #MakingIndiaProud #HappyBirthdayARRahman — ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) January 6, 2018मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, “हैप्पी बर्थडे सर. हमेशा प्यार, रोशनी और खुशियां मिले.”
A very happy birthday @arrahman sir. Love, light and happiness to you..
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) January 6, 2018
और पढ़ें
Source: IOCL

























