एक्सप्लोरर

CBFC ने बदले फिल्म सर्टिफिकेशन के नियम, अधूरी फिल्मों को नहीं मिलेगी मंजूरी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्ममेकर्स के लिए सर्टिफिकेशन के नियमों में बदलाव करते हुए नई एडवाइजरी जारी की है. अब अधूरी फिल्में सर्टिफिकेशन के लिए स्वीकार नहीं की जाएंगी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 26 अक्टूबर 2026 को फिल्ममेकर्स के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. CBFC के CEO राजेंद्र सिंह के सिगनेचर वाली इस एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि अधूरी फिल्मों को सर्टिफिकेशन के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा. साथ ही, फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है और उसकी पहले से घोषित रिलीज डेट को भी सर्टिफिकेशन के दौरान ध्यान में नहीं रखा जाएगा.

बता दें, ये फैसला ऐसे समय में आया है, जब CBFC के बोर्ड में 18 नए सदस्यों को शामिल करने का ऐलान किया गया है. साल 2017 के बाद पहली बार बोर्ड का गठन किया गया है. नए सदस्यों में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, पल्लवी जोशी, रिकी केज और सुप्रिया यरलागड्डा जैसे नाम शामिल हैं.

CBFC ने फिल्ममेकर्स से मांगी फिल्म की फाइनल कॉपी
अपनी नई एडवाइजरी में CBFC ने साफ किया है कि सर्टिफिकेशन के लिए जमा की जाने वाली फिल्म पूरी तरह तैयार होनी चाहिए. इसमें फाइनल ग्राफिक्स, बैकग्राउंड स्कोर, म्यूजिक और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स समेत सभी जरूरी चीजें शामिल होनी चाहिए. अधूरी फिल्म, प्लेसहोल्डर ग्राफिक्स या किसी भी जरूरी चीज की कमी वाली एप्लीकेशन को नियमों के मुताबिक नहीं माना जाएगा. ऐसी एप्लीकेशन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है या उसे रिजेक्ट भी किया जा सकता है. साथ ही, जिस दिन एप्लीकेशन को पूरी तरह तैयार मानकर मंजूरी दी जाएगी, उसी दिन को आवेदन मिलने की तारीख माना जाएगा.

अनाउंस टाइटल भी नहीं माना जाएगा फाइनल
CBFC की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रमोशन के दौरान इस्तेमाल किए गए या आवेदन में दिए गए फिल्म के टाइटल को अंतिम नहीं माना जाएगा. जांच करने वाली या रिवाइजिंग कमेटी फिल्म के टाइटल की समीक्षा कर सकती है और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी कर सकती है. ये नियम सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 5B(1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) रूल्स, 2024 के नियम 25 के तहत जारी गाइडलाइंस के अनुसार है.

रिलीज डेट के कारण होने वाली देरी के लिए CBFC नहीं होगा जिम्मेदार
CBFC की एडवाइजरी में ये भी साफ किया गया है कि फिल्म की घोषित रिलीज डेट को सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में ध्यान में नहीं रखा जाएगा. बोर्ड मौजूदा कानून और नियमों के तहत तय प्रक्रिया और समयसीमा के अनुसार ही फिल्म की जांच करेगा. इसमें एग्जामिनिंग और रिवाइजिंग कमेटी की समीक्षा और सर्टिफिकेशन भी शामिल है. एडवाइजरी के मुताबिक, फिल्ममेकर्स की अपनी तय की गई रिलीज डेट के कारण होने वाली देरी के लिए CBFC जिम्मेदार नहीं होगा.

फिल्ममेकर्स को सलाह दी गई है कि वे रिलीज से काफी पहले सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन करें, ताकि बोर्ड को फिल्म की जांच करने और जरूरी बदलावों के निर्देश देने का समय मिल सके.

मयूरी सिंह एबीपी लाइव में बतौर कंसल्टेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. वे मुख्य रूप से ओटीटी, फैशन और लाइफस्टाइल बीट पर ट्रेंडिंग व तथ्यपरक खबरें लिखती हैं. 
इसके साथ ही वे डिजिटल पॉडकास्ट कंटेंट को कवर करने में गहरी रुचि रखती हैं. पूर्व में एबीपी न्यूज़ में ही एक साल की संपादकीय इंटर्नशिप कर चुकीं मयूरी ने 
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

4 हजार करोड़ी 'रामायण' से टक्कर लेगी ये 10 फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक में मचेगा खूब गदर
4 हजार करोड़ी 'रामायण' से टकराएंगी ये 10 फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक मचेगा गदर
'जेलर 2' का नहीं थम रहा तूफान, अब बनाया ये रिकॉर्ड, 'जवान'-'धुरंधर' को पछाड़ा
'जेलर 2' का नहीं थम रहा तूफान, अब बनाया ये रिकॉर्ड, 'जवान'-'धुरंधर' को पछाड़ा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, तो एक्टर ने मांगी माफी, अब प्रोटेस्ट में नहीं लेंगे हिस्सा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, तो एक्टर ने मांगी माफी, अब प्रोटेस्ट में नहीं लेंगे हिस्सा
KWK9: करीना कपूर ने खुद को बताया नंबर 1 एक्ट्रेस, सैफ अली खान बोले- 'दूसरों को भी...'
करीना कपूर ने खुद को बताया नंबर 1 एक्ट्रेस, सैफ अली खान बोले- 'दूसरों को भी...'
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget