एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद भारत लौट रही हैं सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे कैंसर से लगभग उबर चुकीं हैं, मगर हो सकता है कि उन्हें बीच-बीच में इलाज से संबंधित टेस्ट के लिए अमेरिका जाना पड़े. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी है.

मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के तमाम फैन्स, परिजनों और करीबियों लिए एक खुशखबरी है. पिछले पांच महीने से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कैंसर का इलाज कर रहीं सोनाली बेंद्रे अब जल्द ही मुंबई में अपने घर लौटने वाली हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, सोनाली बेंद्रे चंद ही घंटों के भीतर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगी.

सूत्रों के मुताबिक, यूं तो सोनाली बेंद्रे कैंसर से लगभग उबर चुकीं हैं, मगर हो सकता है कि उन्हें बीच-बीच में इलाज से संबंधित टेस्ट के लिए अमेरिका जाना पड़े. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी है.

सोनाली बेंद्रे ने एक ट्वीट कर अपने इलाज के बाद घर लौटने को‌ लेकर काफी खुशी जताई है. उन्होंने अपने पोस्ट में भी इस बात की जानकारी भी दी है कि कैंसर से उनकी ये जंग अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन इस इंटरवेल से वो काफी खुश हैं.

सोनाली बेंद्रे ने इसी साल 4 जुलाई को एक ट्विटर पोस्ट के ज़रिये इस बात का ऐलान किया था कि उन्हें हाई-ग्रेड का मेटालिस्टिक कैंसर हो गया है और उन्होंने न्यूयॉर्क में इससे संबंधित इलाज शुरू करवा दिया है.

सोनाली ने इस पोस्ट में आगे लिखा था कि जब आपको उम्मीद नहीं होती है, तभी ज़िंदगी आपको चौंका देती हैं. सोनाली ने इस पोस्ट में ये भी लिखा था कि वो कैंसर से संघर्ष करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वो हार मानने वालों में से नहीं हैं.

बता दें, कैंसर के इलाज के दौरान सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव थीं. अपने तमाम पोस्ट के जरिये सोनाली बेंद्रे इलाज के दौरान अपनी मानसिक हालत और कैंसर से लड़ने के जज्बे को उजागर करती रहीं.

सोनाली न्यूयॉर्क में अस्पताल में उनसे मिलने आने वाले अपने करीबियों और दोस्तों के साथ तरह तरह तस्वीरें भी पोस्ट करती रहीं हैं. इन तस्वीरों के जरिये सबने समय समय पर सोनाली बेंद्रे को उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मुस्कुराते हुए देखा, तो ऐसी भी तस्वीर भी सामने आईं, जिसमें उन्हें किताबें पढ़ते हुए देखा गया. सोनाली ने बाल कटवाते हुए अपने गंजे लुक का वीडियो और इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें सोनाली बेंद्रे काफी इमोशनल नजर आ रही थीं. सोनाली का ये वीडियो और ये अनोखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं. सोनाली ने बाद में विग पहनते हुए भी एक तस्वीर साझा की थी.

आप सभी को ये भी याद दिला दें कि जिस वक्त सोनाली को कैंसर होने का पता चला था, उस वक्त सोनाली जी टीवी के रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के सीजन 3 की शूटिंग कर रही थीं. सोनाली शो के कुल तीन जजों में से एक थीं और उस वक्त तक चार एपिसोड की शूटिंग कर चुकी थीं.

गौरतलब है कि हाई ग्रेड मेटालिस्टिक कैंसर होने के चलते सोनाली को ये रिएलिटी शो बीच में ही छोड़ना पड़ा. इसके बाद शो में सोनाली बेंद्रे को हुमा कुरैशी ने रिप्लेस किया था. .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrita Rao Vivah Movie: 7 मिनट के रोल ने बदली अमृता राव की किस्मत, बताया कैसे मिला 'विवाह' में लीड रोल
7 मिनट के रोल ने बदली अमृता राव की किस्मत, बताया कैसे मिला 'विवाह' में लीड रोल
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget