एक्सप्लोरर

जानिए 'कलंक की नाकामी के बाद किस तरह से बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने की आलिया भट्ट की हौसला अफजाई

करीना कपूर के बगल में बैठी करण जौहर के सवालों का जवाब दे रही आलिया ने कहा कि उन्हें 'कलंक' की रिलीज से पहले ही फिल्म के भविष्य का अंदाजा हो गया था.

मुम्बई : आज के दौर की एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाली अभिनेत्री आलिया भट्ट को लगा था कि उनकी पहली पीरियड फिल्म उनके लिए 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' या फिर 'पद्मावत' जैसी बेहद कामयाब फिल्मों से कम साबित नहीं होगी, मगर 'कलंक' न तो क्रिटिक्स को पसंद आयी और न ही दर्शकों को. आलिया का हताश-निराश होना स्वाभाविक था.

ऐसे में एक दिन जब आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से इस फिल्म की नाकामी को लेकर चर्चा की, तो रणबीर ने आलिया की हौसलाअफजाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रणबीर ने आलिया से कहा, "अगर आप कड़ी मेहनत करते हो, तो ये जरूरी नहीं है कि उसका फल आपको तुरंत मिले. जिंदगी के किसी मुकाम पर, किसी दिन आपको उसका फल जरूर मिलेगा. किसी भी मेहनतकश इंसान या एक्टर के साथ ऐसा होता है.... कभी न कभी आपके साथ अच्छा जरूर होगा, फिर चाहे इस फिल्म की बात हो या फिर किसी और फिल्म की बात हो."

रणबीर के शब्द आलिया के लिए बेहद सुकून पहुंचानेवाले साबित हुए. रणबीर की बातों का हवाला देकर आलिया ने कहा, "रणबीर की बातें मुझे बेहद अर्थपूर्ण लगीं, जिनसे मैं पूरी तरह से सहमत थीं." आलिया ने ये तमाम बातें MAMI मुम्बई फिल्म फेस्टिवल के खास आयोजन 'MAMI मेला' के मंच से करण जौहर द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहीं.

आलिया ने दर्शकों द्वारा 'कलंक' को पसंद न किये जाने पर कहा, "मेरा दिल इस बात से टूटा क्योंकि मैं हमेशा से सोचा करती थी कि अगर आप मेहनत करते हो, तो आपको उस मेहनत का फल जरूर मिलता है. मगर इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ, जो मेरे लिए डरावना सा था."

करीना कपूर के बगल में बैठकर करण जौहर के सवालों का जवाब दे रही आलिया ने कहा कि उन्हें 'कलंक' की रिलीज से पहले ही फिल्म के भविष्य का अंदाजा हो गया था. उन्होंने कहा, "रिलीज के दिन मैं बिल्कुल सामान्य थी. मैंने एक दिन‌ पहले ही फिल्म देख ली थी और एक तरह से फिल्म के बारे में अंदाजा हो गया था कि आगे चलकर फिल्म का क्या होनेवाला है, मगर इतना बुरा हश्र होगा, मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था. जब ये हुआ तो मुझे लगा कि चलो जो होना‌ था, सो हो गया."

आलिया ने इस हताशा से जूझने‌ के बारे में कहा, "एक एक्टर के तौर पर मेरा काम था कि मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करूं. मुझे फिल्म पर पूरा यकीन था,‌ मगर फिल्म वैसी नहीं बनी जैसा हमने सोचा था. इस बात का मुझे भी बुरा लगा. मगर फिर मैंने अपनी ऊर्जा अपनी अगली फिल्म में लगाने का फैसला किया."

करण ने आलिया से ये भी पूछा कि वो रणबीर से शादी कब करनेवाली हैं, मगर आलिया ने हंसते हुए इस सवाल को टाल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
राजपाल यादव पर कंगाली की नौबत? 16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बैंक ने नोटिस चिपकाया
16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति होगी नीलाम, बैंक ने भेजा नोटिस
Awarapan 2 Trailer: धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया
धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छा गए इमरान हाशमी
तेज प्रताप यादव संग रियलिटी शो में दिखेंगी मल्लिका शेरावत? वायरल वीडियो के बाद चर्चा तेज
तेज प्रताप यादव संग रियलिटी शो में दिखेंगी मल्लिका शेरावत? वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget